हमीरपुर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनावों में 15 में से 8 भाजपा के फिर भी कांग्रेस का बन गया उपाध्यक्ष

Saturday, Jan 30, 2021 - 01:49 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव चौहान) : हमीरपुर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनावों में भाजपा को कांग्रेस ने जोर का झटका धीरे से दिया और भाजपा के पास अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने के लिए बहुमत होने के बावजूद भी कांग्रेस ने अपना उपाध्यक्ष बना लिया। शनिवार को ब्लॉक समिति हाल में सभी 15 बीडीसी सदस्य पहुंचे। इस दौरान भाजपा समर्थित 8 और कांग्रेस समर्थित 7 सदस्य मौजूद थे। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए चुनाव की नौबत आ गई। वही अध्यक्ष के लिए भाजपा की तरफ से जिला भाजपा के महामंत्री हरीश शर्मा केंडिडेट तय हुए। जिनका मुकाबला कांग्रेस के राजीव कुमार से हुआ। जिसमें भाजपा के हरीश शर्मा को वोटिंग में 9 मत मिले वही कांग्रेस के राजीव को 6 मत मिले। वही उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अंकुश को केंडिडेट दिया गया। वही कांग्रेस की तरफ से संजीव कुमार को केंडिडेट दिया गया। वही कांग्रेस के संजीव को 8 मत मिले और भाजपा अंकुश को 7 मत मिले। जिसके चलते क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस संजीव कुमार उपाध्यक्ष बन गए।

इसे विडम्बना ही कहे कि भाजपा के अध्यक्ष को 15 में से 9 मत मिले वही उपाध्यक्ष को सिर्फ 7 ही मत मिले और कांग्रेस ने भाजपा को जोर का झटका धीरे दे दिया। वही भाजपा के विधायक नरेंद ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास 9 बीडीसी सदस्य थे और अध्यक्ष के लिए सभी ने इक्क्ठा होकर अपना मत डाला। लेकिन उपाध्यक्ष पद के लिए किसने क्रॉस वोटिंग की इसका पता लगाया जाएगा। वही जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र जार का कहना है कि ब्लॉक समिति हमीरपुर में अध्यक्ष- उपाध्यक्ष चुनावों में कांग्रेस ने उपाध्यक्ष का पद जीत कर साबित कर दिया कि विपक्ष में होते हुए भी कांग्रेस अब हमीरपुर में मजबूत है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद भी कांग्रेस जीत जाती, लेकिन भाजपा ने सत्ता के बल पर अध्यक्ष पद के लिए सदस्यों पर दबाव डाला है। जिसका कांग्रेस विरोध करती है।   
 

prashant sharma