सिरमौर में 3 साल के बच्चे सहित 8 और कोरोना पॉजिटिव

Tuesday, Aug 11, 2020 - 09:37 PM (IST)

नाहन (ब्यूरो): सिरमौर जिला में मंगलवार को कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले पिछले कल पैंडिंग 29 सैंपलों में से आए हैं। इनमें 2 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार नाहन शहर की 31 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला कालाअंब में स्थित फार्मा कंपनी में पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति का प्राइमरी कॉन्टैक्ट है। वहीं 3 मामले पांवटा साहिब के अमरगढ़ के हैं। इनमें 55 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय महिला और 3 वर्षीय बच्चा शामिल है। इसकेअलावा सिरमौरी ताल का 34 वर्षीय व्यक्ति, धौलाकुंआ का 52 वर्षीय व्यक्ति, माजरा का 30 वर्षीय व्यक्ति व पुरुवाला का 28 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।

जिला में आज 4 लोग हुए ठीक

जिला में आज कुल 299 सैंपल (288 नए और 11 फोलोअप)  जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 100 नए सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है जबकि 188 की जांच की जा रही है। वहीं 11 फोलोअप सैंपल में से 4 की रिपोर्ट नैगेटिव, 2 पॉजिटिव और 5 की जांच की जानी है। जिन 4 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है, उनमें 25 और 50 वर्ष के 2 पुरुष तथा 30 और 58 वर्ष की 2 महिलाएं शामिल हैं।

Vijay