कांगड़ा में 3 सैनिकों व स्वास्थ्य कर्मचारी सहित 8 और पॉजिटिव

Wednesday, Aug 12, 2020 - 04:44 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश को कोरोना के लिहाज से राहत मिलती नजर नहीं आ रही हैं। बुधवार को जहां चम्बा में 23, सिरमौर में 10 और कुल्लू में 17 मामले सामने आए हैं वहीं अब कांगड़ा जिला में 8 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 28 जुलाई को मुंबई से लौटे देहरा के 88 वर्षीय पुरुष और 72 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों कांगड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

वहीं 6 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश से लौटा थुरल तहसील के गांव भ्रांता का 33 वर्षीय सेना का जवान, 1 अगस्त को महाराष्ट्र से लौटा बैजनाथ्र के पंतेहड़ गांव का 48 वर्षीय व्यक्ति, 1 अगस्त को लेह से लौटा एमएच योल का 33 वर्षीय सेना का जवान व 9 अगस्त को लेह से लौटा आर्मी स्टेशन अलहीलाल का 30 वर्षीय सेना का जवान, पालमपुर लोहना का 60 वर्षीय व्यक्ति जोकि मेन बाजार पालमपुर में दुकान करता है। इसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

इसके अलावा तहसील जोगिंद्रनगर के लावांखड्ड का 31 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है। इसकी भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इनमें से 88 वर्षीय व्यक्ति, 72 वर्षीय महिला, 48 व 60 वर्षीय व्यक्ति को डीसीएचसी धर्मशाला, 33 और 30 वर्षीय सेना के जवानों को एमएच पालमपुर, 33 वर्षीय अन्य सेना के जवान को एमएच योल व स्वास्थ्य कर्मचारी को बैजनाथ शिफ्ट किया गया है।

जिला में आज 5 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

जिला में आज 5 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें कोविड केयर सैंटर डाढ में भर्ती पामलपुर के न्यूगल कैफे का 46 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के गांव चंदरेहड़ घदरोली का 31 वर्षीय व्यक्ति, कोविड केयर सैंटर बैजनाथ में भर्ती पालमपुर के लोअर बनेरी गांव का 40 वर्षीय व्यक्ति, पट्टी गांव का 45 वर्षीय व्यक्ति व मलाहू गांव 42 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुआ है। इन सभी को 7 दिन के लिए होम आइसोलेशन के निर्देश देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Vijay