करोट में जुआ खेलते 8 लोग दबोचे, 4,220 रुपए बरामद

Saturday, Nov 10, 2018 - 04:03 PM (IST)

सुजानपुर: त्यौहारों के इस सीजन में सुजानपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से ज्यादा जुआरियों को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात्रि पुलिस पार्टी पैट्रोलिंग पर थी तो करोट पंचायत के पास टीम ने कुछ लोगों को जुआ खेलते पाया। मौके पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वहां मौजूद सभी 8 लोगों को पकड़ लिया व उनके पास से 4,220 रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने सभी आरोपियोंपर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नकद राशि के अलावा पर्चियां भी बरामद
जानकारी देते हुए सुजानपुर थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि गुरुवार रात्रि को सुजानपुर पुलिस ने पैट्रोलिंग के दौरान पंचायत करोट में जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनके पास से नकद राशि एवं कुछ पर्चियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने गैम्बलिंग एक्ट के तहत सभी आरोपियों पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
आरोपियों की पहचान ध्यान चंद, बलदेव चंद, अशोक कुमार, अमरजीत, सुभाष चंद्र, सुभाष कुमार, पुरुषोत्तम व विक्रम चंद के रूप में हुई है। बताते चलें कि ये सभी लोग इसी पंचायत के रहने वाले हैंं। थाना प्रभारी ने बताया कि सुजानपुर पुलिस की यह मुहिम जारी रहेगी।

Vijay