5 विभूतियांं हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता व 3 विभूतियां हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री पुरस्कार से सम्मानित

Sunday, Dec 26, 2021 - 07:44 PM (IST)

कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर व पंजाब केसरी के समूह संपादक विजय चोपड़ा ने की शिरकत
ऊना (सुरेन्द्र/अमित):
हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का 48वां राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन रविवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब केसरी समूह के प्रधान संपादक श्री विजय चोपड़ा जी ने की जबकि मुख्यातिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शिरकत की। कार्यक्रम में बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय फरीदकोट के कुलपति डाॅ. राज बहादुर ने विशिष्टातिथि के रूप में भाग लिया। अतिथियों ने उत्तर भारत की 5 विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता व 3 विभूतियों को हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में अधिवेशन अध्यक्ष श्री विजय चोपड़ा जी, डाॅ. राज बहादुर तथा परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने भी संबोधित किया।

ये हुए सम्मानित

राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कारों के तहत पीजीआई चंडीगढ़ नेत्र विभाग से सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डाॅ. मंगत राम डोगरा को स्व. डाॅ. डीआर गर्ग स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता उत्कृष्ट नेत्र आयुर्विज्ञान पुरस्कार, कांगड़ा जिले की खुंडियां तहसील के लाहड़ू गांव से संबंधित मार्कोस अमित सिंह राणा शौर्य चक्र विजेता को अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता (शौर्य पुरस्कार), चंडीगढ़ में तैनात ब्यूरो चीफ  पंजाब जी मीडिया नितिका महेश्वरी को अमर शहीद लाला जगत नारायण स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार, आर.जी. राजकीय पीजी आयुर्वैदिक चिकित्सालय पपरोला में रीडर (एसोसिएट प्रोफैसर) डाॅ. विजयंत भारद्वाज को स्व. इंजीनियर पंडित राम शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार व आयुष आयुर्विज्ञान पुरस्कार तथा टोक्यो पैरालिम्पिक के सिल्वर मैडलिस्ट निषाद कुमार (अर्जुन अवार्डी) को इंजीनियर मनमोहन सिंह कुंवर एवं प्रोमिला कंवर स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार व श्रेष्ठ युवा प्रतिभा खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निषाद कुमार का पुरस्कार उनकी माता पुष्पा देवी व पिता रछपाल सिंह ने प्राप्त किया। ऊना के प्रसिद्ध प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. जगदीश्वर सिंह कंवर को स्व. रोशन लाल शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री शान-ए-ऊना पुरस्कार से अलंकृत किया गया, जोकि उनकी अनुपस्थिति में उनकी पुत्री डाॅ. अनंता कंवर ने प्राप्त किया। पालमपुर से विख्यात समाजसेवी डाॅ. राम कुमार सूद को स्व. संतोष कंवर एवं स्व. कंवर हरि सिंह स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री (उत्कृष्ट वरिष्ठ नागरिक समाज सेवक) पुरस्कार तथा चंडीगढ़ से लेखिका व पत्रकार रंजू ऐरी डढवाल को स्व. राणा शमशेर सिंह स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री श्रेष्ठ लेखन, साहित्य एवं संस्कृति पुरस्कार से अलंकृत किया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay