जिला में 5 साल के बच्चे समेत 8 कोरोना पॉजिटिव

Thursday, Feb 04, 2021 - 07:13 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में वीरवार को नूरपुर के 5 वर्षीय बच्चे समेत 8 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। वहीं, वीरवार को 5 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को मैक्लोडग़ंज का 76 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के 66 वर्षीय व्यक्ति, 5 वर्षीय बच्चा व 36 वर्षीय महिला, धर्मशाला के सकोह की 36 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवती, पुराना कांगड़ा वार्ड नंबर 1 की 31 वर्षीय महिला तथा नगरोटा बगवां वार्ड-2 का 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा में एक मरीज की मृत्यु भी हुई है। सी.एम.ओ. ने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कुल 8221 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें 7952 ठीक हुए हैं। जिला में मौजूदा समय में 63 एक्टिव केस हैं जबकि 204 मौतें भी दर्ज हो चुकी हैं।

Content Writer

Jinesh Kumar