कांगड़ा में बैंक व होटल कर्मियों समेत 79 नए कोरोना संक्रमित, 2 की मौत

Sunday, Dec 13, 2020 - 08:51 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में रविवार को 79 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, वहीं कोविड केयर अस्पताल धर्मशाला तथा टांडा अस्पताल में 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो गई। धर्मशाला अस्पताल में गोपालपुर के मनियारा के 54 वर्षीय व्यक्ति को 7 दिसम्बर को भर्ती किया गया था। मरीज हाइपरटेंशन तथा डायबिटीज-2 रोग व किडनी रोग से ग्रस्त था तथा कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसकी रविवार सुबह मृत्यु हो गई। इसके अलावा कांगड़ा के सहौड़ा के 61 वर्षीय व्यक्ति को 2 दिसम्बर को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था। मरीज को धर्मशाला कोविड केयर अस्पताल से रैफर किया गया था। मरीज विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था तथा प्रोटोकोल के अनुसार उनका उपचार किया जा रहा था। मरीज की रविवार सुबह उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

रविवार को जिला में 79 नए मरीजों में संघोल की 43 वर्षीय महिला, पालमपु के भुआणा के 90 वर्षीय बुजुर्ग, जयसिंहपुर के 62 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के 59 वर्षीय व्यक्ति, पडियारखर का 58 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ का 42 वर्षीय व्यक्ति, गोपालपुर के लंबापट्ट का 42 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां का 18 वर्षीय युवक, बलाहड़ा का 50 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां का 27 वर्षीय युवक, बैजनाथ भट्टू का 68 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर बनूरी का 44 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर गदियाड़ा की 41 वर्षीय महिला व 78 वर्षीय व्यक्ति तथा भवारना का 78 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इस तरह नगरोटा बगवां के पठियार का 45 वर्षीय व्यक्ति, अप्पर लाहड़ धीरा का 54 वर्षीय व्यक्ति, भवारना की 32 वर्षीय महिला, कुरल धीरा का 72 वर्षीय व्यक्ति, टी.एम.सी. की 22 वर्षीय युवती, जोगिंद्रनगर के धारट की 80 वर्षीय बुजुर्ग, मैक्लोडग़ंज डरूमस्टिक रेस्टोरेंट का 48 वर्षीय व्यक्ति, वेलकम कैफे जोगीबाड़ा रोड़ कांगड़ा की 44 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवती, ग्रीन होटल मैक्लोडग़ंज की 46 वर्षीय महिला व 21 वर्षीय युवक, वार्ड 2 पुराना कांगड़ा का 36 वर्षीय व्यक्ति, कर्मावाली गली अमृतसर की 22 वर्षीय युवती, बाड़ा देहरा का 31 वर्षीय व्यक्ति तथा नैहरपुखर के हार की 24 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

वहीं बसटोली देहरा के 42 वर्षीय व्यक्ति, सुनेहत के 45 वर्षीय व्यक्ति, नलेटी कांगड़ा के 37 वर्षीय व्यक्ति व 66 वर्षीय महिला, घरोह कांगड़ा के 70 वर्षीय व्यक्ति, पठियार के 62 वर्षीय व्यक्ति, जलाड़ी नादौन के 66 वर्षीय व्यक्ति, नकोदर के 72 वर्षीय व्यक्ति, 63 व 40 वर्षीय महिलाएं, 13 व 17 साल की लड़कियां, हलेड़ राजा का तालाब के 59 वर्षीय व्यक्ति, लोहारा कांगड़ा की 22 वर्षीय युवती, हडवाल धमेटा के 24 वर्षीय युवक, ज्वाली की 48 वर्षीय महिला व 53 वर्षीय व्यक्ति, केसीसी बैंक कांगड़ा के 31, 49,43, 51, 45,59 वर्षीय व्यक्ति, ज्वाली के 34 वर्षीय व्यक्ति व 22 वर्षीय युवक, फारियां कांगड़ा की 53 वर्षीय महिला, थलियां कांगड़ा की 41 वर्षीय महिला, खैरियां के 56 वर्षीय व्यक्ति, पपाहड़ी कांगड़ा के 56 वर्षीय व्यक्ति, नरगला कांगड़ा का 17 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।

इसके अलावा पुराना कांगड़ा की एक साल की बच्ची, गौंठ कमलेहड़ पालमपुर की 27 वर्षीय युवती, वार्ड 2 पुराना कांगड़ा की 64 वर्षीय महिला,  कॉलेज रोड वार्ड नंबर-2 कांगड़ा के 38 वर्षीय व्यक्ति व 5 साल का बच्चा, सेवकारा कांगड़ा की 33 वर्षीय महिला, बिरता कांगड़ा के 55 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 1 कांगड़ा की 60  व 27 वर्षीय महिलाएं, मारंडा पालमपुर के 64 वर्षीय व्यक्ति, जमानाबाद कांगड़ा के 45 वर्षीय व्यक्ति, लोहारली ऊना की 60 वर्षीय महिला, गरला कांगड़ा की 49 वर्षीय महिला, भराल गगरुही ज्वालामुखी  की 66 वर्षीय महिला, खैरियां देहरा के 52 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कालेज के 21 वर्षीय युवक, कलयाड़ा नागनपट्ट धर्मशाला की 32 वर्षीय महिला तथा 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार को जारी किए निर्देश

जिला प्रशासन ने कोविड-19 पॉजिटिव/संदिग्ध मरीजों की मृत्यु के पश्चात शमशानघाट/कब्रिस्तान में पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत मृतक के साथ उपस्थित सभी रिश्तेदारों व स्टाफ को कोविड-19 महामारी से संबंधित सुरक्षा उपाय करना अनिवार्य है। इसमें 6 फुट की दूरी, मास्क, ग्लव्ज का सही प्रयोग, सैनिटाइजर का प्रयोग व हाथ धोते रहना भी अनिवार्य रहेगा। कोविड-19 महामारी के पॉजिटिव/संदिग्ध की मृत्यु के बाद मुंह को दूर से मात्र देखने की अनुमति होगी। मरीज को नहलाने, चूमने, गले लगाने की अनुमति नहीं होगी। अंत्येष्टि के बाद सभी रिश्तेदार व स्टाफ हाथ अवश्य धोते रहें। अंत्येष्टि की राख से किसी तरह का खतरा नहीं है। मरीज के रिश्तेदार विसर्जन व अन्य प्रक्रियाओं के लिए राख ले जा सकते हैं। अंत्येष्टि स्थल पर जनसमूह एकत्रित न हो व निर्धारित मानकों का पालन करें।

Vijay