ऊना में मीडिया कर्मी सहित कोरोना के 78 नए मरीज

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 10:47 PM (IST)

ऊना (विशाल): ऊना जिला में कोरोना के 78 नए मामले सामने आए हैं। इनमें बुधवार के पैंडिंग 290 सैंपल में से 26 और वीरवार के 224 सैंपल में से 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टैस्ट में 18 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार के पैंडिग सैंपलों में पॉजिटिव पाए गए 26 लोगों में आईआरबी बनगढ़ से 57 वर्षीय जवान, ऊना शहर के वार्ड नंबर-4 से एक ही परिवार के 3 सदस्य (32 वर्षीय पति, 30 वर्षीय पत्नी व 2 वर्षीय बेटा), इसी वार्ड के 36 वर्षीय डॉक्टर व 41 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-11 से 11 वर्षीय बच्ची, फ्रैंड्स कालोनी ऊना से 40 वर्षीय व्यक्तिए ऊना के मैहतपुर 40 वर्षीय महिला व उसकी 19 वर्षीय बेटी, वार्ड नंबर-5 से 22 वर्षीय युवक, राजस्थान से लौटा कुठार कलां का 50 वर्षीय व्यक्ति, धमांदरी के वार्ड नंबर-3 से 49 वर्षीय महिला, बहडाला से 27 वर्षीय महिला, रक्कड़ कालोनी से 53 वर्षीय व्यक्ति, अम्ब के चौआर का 29 वर्षीय युवक, धलवाड़ी से 53 वर्षीय व्यक्ति, टकारला से 57 वर्षीय व्यक्ति, कुठियाड़ी से 29 वर्षीय युवक, चक्कसराय से 37 वर्षीय व्यक्ति व अम्ब का 67 वर्षीय वृद्ध, गगरेट के ब्रह्मपुर से 40 वर्षीय व्यक्ति, ग्वालियर से लौटा जीतपुर बेहड़ी का 25 वर्षीय युवक, हरोली से कुंगड़त से 48 वर्षीय व्यक्ति, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 80 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय महिला व जिला हमीरपुर के बलडूक 49 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।

वीरवार के पैंडिंग सैंपलों में पॉजिटिव पाए गए 34 लोगों में ऊना शहर का 38 वर्षीय पत्रकार, हरोली थाना के 39 व 49 वर्षीय 2 पुलिस कर्मी, ऊना का 53 वर्षीय ट्रैफिक पुलिस कर्मी, अम्ब में 45 वर्षीय महिला व 55 वर्षीय व्यक्ति, मेडी से 33 वर्षीय व्यक्ति, ठठल से 22 वर्षीय महिला व कुठैड़ा खैरला से 36 वर्षीय व्यक्ति, ऊना के मैहतपुर वार्ड नंबर-5 से 22 वर्षीय युवक, चताड़ा से 50 वर्षीय व्यक्ति, जनकौर हार से 55 वर्षीय व्यक्ति, लोअर देहलां से 54 वर्षीय महिला, संतोषगढ़ से 55 वर्षीय महिला, देहलां से 36 वर्षीय महिला, ग्रीन एवन्यू कालोनी रक्कड़ से 44 वर्षीय व्यक्ति, डठवाड़ा से 32 वर्षीय व्यक्ति, टक्का से 70 वर्षीय महिला, अरनियाला से 66, 34 व 18 वर्षीय 3 व्यक्ति, लोअर टक्का रोड से 18 वर्षीय युवक, ऊना शहर के वार्ड नंबर-4 से एक परिवार के 31 व 27 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर-1आर्य नगर से 29 वर्षीय महिला, फ्रैंड्स कॉलोनी ऊना से 55 वर्षीय महिला, हरोली के टाहलीवाल स्थित एक उद्योग का 30 वर्षीय युवक, पालकवाह से 32 वर्षीय महिला, क्षेत्रां से 42 वर्षीय व्यक्ति, नंगल खुर्द से 44 वर्षीय महिला, बसदेहड़ा में एक व्यक्ति, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 43 वर्षीय महिला, 2 वर्षीय बालक व 20 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है।

शुक्रवार को हुए एंटीजन रैपिड कोविड सैंपल के दौरान 18 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें उपमंडल ऊना के 14, गगरेट उपमंडल से 3 व अम्ब उपमंडल से 1 संक्रमित मामला सामने आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News