महादेव गौशाला के 700 गोवंश पर मंडराया मौत का खतरा (Watch Video)

Tuesday, Aug 20, 2019 - 05:01 PM (IST)

नालागढ़ (आदित्य): नालागढ़ स्वारघाट रोड पर स्थित महादेव गौशाला के गोवंश पर मौत का खतरा मंडराने लगा है। जिसके चलते गौ सेवकों ने गौशाला को बचाने के लिए सरकार से गुहार लगाई है। शनिवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद काफी नुकसान हुआ जिससे तकरीबन 700 गोवंश पर मौत का खतरा मंडराया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कोई मदद नहीं करती तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर गोवंश छोड़ने पड़ेंगे।


गौशाला के प्रधान दौलत राम ने बताया कि उनकी गौशाला तकरीबन 70 बीघा भूमि पर विकसित है जोकि नालागढ़ स्वारघाट रोड पर महादेव खड्ड के साथ बनी है। गौशाला में तकरीबन 700 गोवंश हैं और यह हिमाचल की सबसे बड़ी गौशाला हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सरकार व प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है।

नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर के कहने पर हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ राजीव सैजल ने डेढ़ साल पहले गौशाला को 15 लाख की राशि देने का वादा किया गया था, मगर आज दिन तक वह राशि भी उनको प्राप्त नहीं हुई है। भारी बारिश से महादेव खंड में जलस्तर बढ़ जाने के कारण गौशाला के साथ लगती काफी जमीन जलमग्न हो गई है और अगर दोबारा ऐसी बरसात होती है तो गौशाला और गोवंश को काफी खतरा है। वहीं जब इस पूरे मामले पर नालागढ़ से भाजपा के पूर्व विधायक के एल ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने जल्द ही बीबीएनडीए के माध्यम से 50 लाख की राशि दिलवाने की बात कही है।

Ekta