हिमाचल में कोरोना से एक माह की बच्ची सहित 70 लोगों की मौत, 2973 नए मामले

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 11:04 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना ने गंभीर रूप धारण कर लिया है। शुक्रवार को कोरोना ने एक माह की बच्ची सहित 70 लोगों की जान ली है। वहीं कोरोना के 2973 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 32 मौतें कांगड़ा जिले में हुई है। इसके अलावा मंडी में 10, चम्बा में 1, हमीरपुर में 8, कुल्लू में 2, शिमला में 5, सोलन में 4, सिरमौर में 2 व ऊना में 6 लोगों की मौत हुई।

कांगड़ा जिले में कबाड़ी नगरोटा बगवां की 75 वर्षीय महिला, महाकाल पालमपुर के 86 वर्षीय व्यक्ति, रैत शाहपुर की 63 वर्षीय महिला, द्रल बैजनाथ के 51 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ की 77 वर्षीय महिला, खज्जन नूरपुर के 60 वर्षीय व्यक्ति, भडिय़ाना बैजनाथ के 65 वर्षीय व्यक्ति, लगडू खुंडियां की 50 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां की 70 वर्षीय वृद्धा, ठेहड़ कुठेड़ के 85 वर्षीय व्यक्ति, रैहन फतेहपुर का 56 वर्षीय व्यक्ति, रामनगर धर्मशाला का 52 वर्षीय व्यक्ति, मैक्लोडगंज के एक कैफे में कार्यरत 46 वर्षीय व्यक्ति, भाटी खौला ज्वालामुखी की 62 वर्षीय महिला, कोटा नौरा का 59 वर्षीय व्यक्ति, चिंबलहार पालमपुर की 55 वर्षीय महिला, राजोल शाहपुर की 70 वर्षीय महिला, हारचक्कियां की 67 वर्षीय महिला, सलोह पालमपुर की 47 वर्षीय महिला, इच्छी कांगड़ा का 43 वर्षीय व्यक्ति, लोअर टीसीपी धर्मशाला की 76 वर्षीय महिला, आसनपट्ट लाहला की 62 वर्षीय महिला, हिमुडा कालोनी पालमपुर के 75 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धबाड़ी धर्मशाला की 60 वर्षीय महिला, अगोजर के 66 वर्षीय व्यक्ति, मझैरना के 61 वर्षीय व्यक्ति, टांडा खौली की 64 वर्षीय महिनस, घरथूं कौना की 69 वर्षीय महिला, अगोजर पालमपुर की 62 वर्षीय महिला, कथोग देहरा की 60 वर्षीय महिला और भवारना की 44 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

मंडी जिले में संधोल की 103 वर्षीय महिला, चूर बल्ह धर्मपुर के 84 वर्षीय व्यक्ति, गांधी चौकके 40 वर्षीय व्यक्ति, सुंदरनगर के महादेव की 35 वर्षीय महिला, कुंडल पधर के 36 वर्षीय वर्षीय, पच्चीकर कुटवाची की 55 वर्षीय महिला, चांबी के 52 वर्षीय व्यक्ति, फडाणू सरकाघाट के 65 वर्षीय व्यक्ति, सदर के 63 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के बेरी की 56 वर्षीय महिला व वार्ड नंबर-8 हमीरपुर की 63 वर्षीय महिला की मौत हुई है। हमीरपुर जिले में 30 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय व्यक्ति, 85 वर्षीय महिला, 89 वर्षीय व्यक्ति, 46 वर्षीय व्यक्ति, 80 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय व्यक्ति व 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। चम्बा जिले में बनीखेत के पुखरी गांव के 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। कुल्लू जिले में मनाली की 65 वर्षीय महिला व पतलीकूहल की 64 वर्षीय महिला की मौत हुई है। शिमला में ठियोग की एक माह की बच्ची, बिलासपुर के 62 वर्षीय व्यक्ति, कंडाघाट सोलन के 93 वर्षीय व्यक्ति, शोघी शिमला के 101 वर्षीय व्यक्ति और टुटू शिमला के 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

सोलन में कुमारहट्टी की 75 वर्षीय महिला, रामशहर की 65 वर्षीय महिला, सोलन के 54 वर्षीय व्यक्ति व नालागढ़ की 58 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सिरमौर जिले में नोहराधार के 72 वर्षीय महिला व वर्मा पापड़ी के 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। ऊना जिले में अंबोटा की 53 वर्षीय महिला, अंबोटा के वार्ड नंबर-4 के 63 वर्षीय व्यक्ति, कोटलाखुर्द के 47 वर्षीय व्यक्ति, डंगेहड़ा जोल की 56 वर्षीय महिला, सलोह हरोली के 43 वर्षीय व्यक्ति व डंगोली बंगाणा के 22 वर्षीय युवक की मौत हुई है।

वहीं प्रदेश में आए 2973 नए संक्रमितों में बिलासपुर के 343, चम्बा 249, हमीरपुर 264, कांगड़ा के 736, किन्नौर के 27, कुल्लू के 62, लाहौल-स्पीति के 19, मंडी के 266, शिमला के 180, सिरमौर के 217, सोलन के 316 और ऊना के 294 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा 65 दिन बाद प्रदेश में नए मामलों से ज्यादा आंकड़ा ठीक होने वालों का है। पूरे प्रदेश में एक दिन में 3362 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब कोरोना के एक्टिव केसों का आंकड़ा 39552 रह गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News