कुल्लू पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बरशैणी गोलीकांड में 7 युवक गिरफ्तार

Sunday, May 01, 2022 - 10:37 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो/संजीव जैन): मणिकर्ण घाटी के बरशैणी में हुए गोलीकांड में पुलिस ने 7 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के साथ अब 120बी भी जोड़ दी है। पुलिस के अनुसार इन युवकों से पहले पूछताछ भी की गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बरशैणी निवासी सुरेन्द्र (19) पुत्र वीर सिंह, महेश्वर सिंह (22) पुत्र पूर्ण चन्द, ठाकुर चन्द (26) पुत्र पूर्ण चन्द, ऋषि ठाकुर (26) पुत्र थान सिंह, विनोद कुमार (25) पुत्र प्यारे लाल, जितेंद्र (22) पुत्र चोवे राम, अनिकेत (19) पुत्र पुरषोतम लाल शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में इन्होंने खुलासा किया है कि ये सातों 27 अप्रैल की शाम को रात तक योगेश (मृतक) की गाड़ी में अलग-अलग समय पर उसके साथ थे।

उसी दिन योगेश अपनी सैंट्रो कार में भुंतर गया था तो ये सभी उसके साथ भुंतर आए थे फिर रात को यहां-वहां घूमने के बाद ठाकुर चन्द व रिंकु उसके साथ बरशैणी डैम तक गए, वहां से फिर वापस आए। डैम पर इन्हें विनोद व ऋषि ठाकुर मिले जो बरशैणी की तरफ आ रहे थे। इन दोनों को भी योगेश ने गाड़ी में बिठाया। करीब 11:40 बजे बरशैणी पहुंचकर उन्होंने ठाकुर चन्द को उसके घर जाने वाले रास्ते के पास उतार दिया व गाड़ी मोड़ कर थोड़ी दूर फिर कार रोकी। वहां पर ऋषि व विनोद को उतरना था। गाड़ी रुकने के बाद चारों गाड़ी में ही बातचीत कर रहे थे कि करीब एक मिनट बाद ही गाड़ी को शीशे का चीरती हुई गोली योगेश के गले में लगी जोकि ड्राइविंग सीट पर बैठा था। एएसपी सागर चंद्र ने 7 युवकों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फायर किसने किया है इस बात का भी जल्द खुलासा हो जाएगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay