मकर संक्रांति मनाने ननिहाल आए 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, मातम में बदली खुशियां

Monday, Jan 14, 2019 - 05:57 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): ऊना-अम्ब रोड पर एक कार की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चा दुकान से टॉफी खरीदकर वापस आ रहा था। इस दौरान स्विफ्ट कार की चपेट में आ गया। लोग उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान मोहित कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मैहरे (बड़सर) के रूप में हुई है। यह बच्चा अपने परिजनों के साथ ननिहाल आया था कि हादसे का शिकार हो गया। बच्चे की मौत से न केवल ननिहाल बल्कि उसके पैतृक गांव मैहरे में भी शोक की लहर छा गई। चीखों पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व पर ननिहाल आए परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। खुशियां पूरी तरह से गम में बदल गई। मकर संक्रांति कभी न भूलने वाला दर्द इस परिवार को दे गया है।

Ekta