हमीरपुर में 7 साल के बच्चे सहित 7 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 07:24 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव चौहान): हमीरपुर जिले में शुक्रवार को 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टैस्ट में 3 और आरटी-पीसीआर टैस्ट में 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में गांव दरोगण की 48 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय बच्चा, बड़सर उपमंडल के गांव घलोअन के 61 वर्षीय व्यक्ति और 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 1786 सैंपल लिए गए, जिनमें से 3 पॉजिटिव निकले। इनमें रंगस क्षेत्र के गांव सलोआ की 27 वर्षीय महिला, सुजानपुर के गांव टिकरू का 23 वर्षीय युवक और अवाहदेवी क्षेत्र के गांव हयोड़ की 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News