बज्रेश्वरी मंदिर में दुर्गा अष्टमी को चढ़ा 7 लाख 73 हजार रुपए चढ़ावा

Friday, Oct 19, 2018 - 03:13 PM (IST)

कांगड़ा : बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में पहले नवरात्रे से चल रहे सप्तशती पाठ का वीरवार को रामनवमी को समापन हो गया। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने पूर्णाहुति डालकर इसका विधिवत समापन किया। इस अवसर पर एस.डी.एम. कांगड़ा शशिपाल नेगी, डी.एस.पी. पूर्ण ठुकराल, मंदिर अधिकारी नीलम ठाकुर, नप कार्यकारी अध्यक्ष कंचन बाला सहित कई गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया। मंदिर अधिकारी नीलम ठाकुर ने बताया कि रामनवमी वाले दिन माता बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने बताया कि दुर्गा अष्टमी को 7 लाख 73 हजार 568 रुपए नकद, 4 ग्राम 200 मिलीग्राम सोना व एक किलो 360 ग्राम चांदी का चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया गया। 
 

kirti