मिनी सचिवालय में घुसा 7 फुट लंबा सांप, मची अफरा-तफरी

Wednesday, Aug 29, 2018 - 04:52 PM (IST)

पांवटा साहिब: बुधवार को मिनी सचिवालय के आर.एल.ए. आफिस में सांप घुसने से अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मश्क्कत के बाद करीब 7 फुट लंबे सांप को कर्मचारियों ने मार दिया। जानकारी के  अनुसार एस.डी.एम. आफिस के आर.एल.ए. ब्रांच में लोग सुबह लाइसैंस व वाहन की रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कतार में खड़े थे।

इसी दौरान अचानक छत की सीङ्क्षलग से सांप आ गया। सांप कार्यालय में लगे ए.सी. में जा घुसा। इसके बाद नगर परिषद के माली को बुलाकर सांप को बाहर निकाल कर मार दिया। एस.डी.एम. एल.आर. वर्मा ने बताया की सांप को मारने के बाद काम सुचारू रूप से शुरू हो गया था।

Vijay