Big Breaking : हिमाचल में कोरोना का कहर जारी, ऊना में एक साथ 7 मामले पॉजीटिव

Sunday, May 24, 2020 - 10:41 PM (IST)

ऊना (विशाल): हिमाचल प्रदेश ऊना जिला में रविवार देर शाम कोरोना के एक साथ 7 मामले पॉजीटिव आए हैं। इससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इनमें से एक मामला हरोली निवासी युवक का है जोकि पहले से पॉजीटिव है और उसकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। नए आए 6 मामलों में एक होमगार्ड जवान है जोकि हरोली क्षेत्र में ड्यूटी दे रहा है जबकि अन्य 5 दिल्ली और मुंबई से लौटे हैं और ये सभी संस्थागत क्वारंटाइन में चल रहे हैं।

इनमें हरोली के पंजुआना, बंगाणा के चराड़ा, अम्ब के ज्वार, रिपोह मिसरां व एक ऊना का झम्बर निवासी व्यक्ति पॉजीटिव पाए गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी आज के ही दिन बंगाणा का एक व्यक्ति कारोना पॉजीटिव पाया गया जोकि महाराष्ट्र के चैंबूर से लौटा था। जिला ऊना में कोरोना मामलों की संख्या अब 30 हो गई जबकि एक एक्टिव केस 13 हो गए हैं।

Vijay