शिकारी बीट में अवैध कटान करते 7 गिरफ्तार, बी.ओ. और फोरैस्ट गार्ड सस्पैंड

Sunday, Feb 24, 2019 - 11:29 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के गृह जिला कुल्लू में अवैध वन कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अवैध कटान का मामला बंजार उपमंडल के वन विभाग के बंजार ब्लॉक की शिकारी बीट में सामने आया है। जानकारी के अनुसरा वन विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से शिकारी बीट में दबिश देकर अवैध कटान को अंजाम दे रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में कोताही बरतने पर फोरैस्ट गार्ड और बी.ओ. को सस्पैंड कर दिया है। वहीं मौके से काटा हुअा एक देवदार का पेड़ व 2 पेड़ों को काटकर बनाए गए 70 सलीपर बरामद किए हैं। वन व पुलिस विभाग द्वारा कुल मिलाकर 6,56,849 रुपए के लगभग की वन संपदा जब्त की गई है।

विभाग को कई दिनों से मिल रही थी शिकायत

डी.एफ.ओ. बंजार प्रवीण ठाकुर ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई और बीट के बी.ओ. और गार्ड को उनकी बीट में अवैध कटान होने पर सस्पैंड कर दिया है। उन्होंने बताया कि शिकारी बीट में शाम के समय 2 अन्य कर्मचारियों के साथ दबिश देकर मौके पर 7 लोगों अवैध कटान करते हुए पाया, जिसमें से एक वन काटू मौके से पॉबर चेन के साथ फरार हो गया। वहीं उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 6 वन काटुओं को गिरफ्तार कर बरामद लकड़ी को जब्त कर लिया।

अवैध कटान मामले में ये हुए गिरफ्तार

बंजार थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अवैध कटान मामले में चमन लाल पुत्र बृज लाल गांव सुचैहण सैंज, रमेश चंद पुत्र भीम चंद गांव सुचैहण सैंज, ध्यान सिंह पुत्र प्रेम सिंह गांव जगाला पलाहच, चंद्र पुत्र गुमत राम गांव खुन बाहू, तारा चंद पुत्र भाग चंद गांव तून, अमीर चंद पुत्र टेक सिंह गांव तून व नवीन कुमार पुत्र ज्ञान चंद गांव लटीपरी बाहू को गिरफ्तार किया है। इनमें से नवीन कुमार उर्फ नोखू घटनास्थल से फरार हो गया था, जिसे बंजार से गिरफ्तार किया गया।

26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजे

पुलिस ने अवैध कटान के मुख्य सरगना सहित 7 लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की 32, 33 और आई.पी.सी. की 379 और 34 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Vijay