सेना भर्ती के 5वें दिन 3363 युवाओं ने बहाया पसीना, 683 हुए दौड़ में पास

Thursday, Jan 17, 2019 - 01:53 AM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): सेना भर्ती के 5वें दिन जिला ऊना के युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। भर्ती प्रक्रिया के चलते सड़कें युवाओं से भरी हुई हैं। भर्ती स्थल इंदिरा स्टेडियम के आसपास बड़ी तादाद में युवाओं ने डेरा डाला हुआ है। युवाओं की चहलकदमी से सड़कों पर भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह 3 बजे से युवाओं का आगमन शुरू हो गया था। इस भर्ती प्रक्रिया में जिला ऊना के 3697 युवाओं ने पंजीकरण करवाया जिसमें से 3363 ने दौड़ लगाई। 683 युवा ही दौड़ प्रक्रिया को पूरा कर पाए। इसके बाद पूरा दिन अगले चरण के लिए प्रतिस्पर्धाएं चलती रहीं।

17 जनवरी को ऊना जिला के युवाओं की होगी भर्ती

पिछले 5 दिनों से यहां भर्ती होने के लिए आने वालों का कुंभ लगा हुआ है। सेना में भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। 17 जनवरी को ऊना जिला के युवाओं की ही भर्ती होगी। 18 जनवरी को आर.टी., जे.सी.ओ. और हवलदार एस.एम.सी. की भर्ती होगी जिसमें हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के युवा भाग ले सकते हैं। भर्ती स्थल पर ही 19 से 22 जनवरी तक मैडीकल प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

Vijay