ऊना में कोरोना के 67 नए मामले, वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद महिला कर्मी पॉजिटिव

Sunday, Apr 18, 2021 - 09:05 PM (IST)

ऊना (विशाल): जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों का आना लगातार जारी है। रविवार को हुए रैपिड एंटीजन टैस्टों में 26 लोग पॉजिटिव पाए गए जबकि शुक्रवार को लिए आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट में 41 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें अम्ब ब्लॉक की राजस्व विभाग की कर्मी 32 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव पाई गई है। उक्त युवती को 12 मार्च को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं। बावजूद इसके वह अपनी ड्यूटी का निर्वहन करती हुई कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई है। उक्त कर्मी की रैपिड और आरटी-पीसीआर दोनों रिपोर्ट्स पॉजिटिव पाई गई हैं। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी नए पॉजिटिव मरीजों के इलाज को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

रैपिड एंटीजन जांच में पॉजिटिव आए लोगों में हरोली के नंगल कलां वार्ड नंबर-2 से 25 वर्षीय युवती, बाथड़ी के एक उद्योग से 52 वर्षीय पुरुष कर्मी, अम्ब के चुरुड़ू से 54 वर्षीय पुरुष और उसकी 50 वर्षीय पत्नी, अम्ब के कन्यारी डलोह गांव का 30 वर्षीय पुरुष, डूहल बंगवाला से 74 वर्षीय पुरुष, मोईन चिंतपूर्णी का 27 वर्षीय पुरुष, सलोह गांव से 56 वर्षीय महिला, चताड़ा से एक कालोनी का 73 वर्षीय पुरुष, कुरियाला पीएनबी का 28 वर्षीय पुरुष कर्मी, ऊना के वार्ड नंबर-7 दमदमा मोहल्ला से 37 वर्षीय पुरुष, बसदेहड़ा के वार्ड नंबर-2 की 29 वर्षीय महिला एवं 33 वर्षीय युवक, आर्य नगर ऊना से 68 वर्षीय पुरुष, बहडाला का 15 वर्षीय किशोर, इंडस्ट्री एरिया मैहतपुर से 34 वर्षीय पुरुष, चताड़ा की एक कालोनी से 70 वर्षीय पुरुष, चौकीमन्यार बंगाणा से 39 वर्षीय पुरुष, अम्बोआ वार्ड नंबर-4 से 39 वर्षीय पुरुष, बबेहड़ से 80 वर्षीय पुरुष, नंगल जरियालां से 56 वर्षीय पुरुष, अंबोआ से 22 वर्षीय युवक, चलेट के वार्ड नंबर-1 से 42 वर्षीय पुरुष, अंबोटा के वार्ड नंबर-7 से 28 व 52 वर्षीय 2 महिलाएं और टटेहड़ा गांव से 64 वर्षीय पुरुष शामिल है।

शुक्रवार को लिए आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों में ठठल निवासी 35 वर्षीय पुरुष, अम्ब के 32 व 40 वर्षीय 2 दुकानदार, कुठेड़ा खैरला से 32 वर्षीय महिला, कटौहड़कलां से 67 वर्षीय महिला, रैंसरी से 40 वर्षीय महिला, बसदेहड़ा से 14 वर्षीय बच्ची, कलोह से 42 वर्षीय पुरुष, कुनेरन से 41 वर्षीय पुरुष, अप्पर बसाल से 43 वर्षीय पुरुष, नंगल जरियालां के वार्ड नंबर-1 से 34 वर्षीय पुरुष, ओयल से 22 वर्षीय महिला, बढेड़ा राजपूतां से 65 वर्षीय पुरुष, अम्बोटा से 13 वर्षीय बच्ची व 27 वर्षीय पुरुष, होशियारपुर पंजाब से 32 वर्षीय पुरुष, भाखड़ा बिलासपुर से 32 वर्षीय पुरुष, धर्मपुर से 21 वर्षीय युवक, मकोडग़ढ़ से 32 वर्षीय महिला व 32 वर्षीय पुरुष, रायपुर सहोड़ां से 33 वर्षीय पुरुष, टाहलीवाल से 31 वर्षीय व्यक्ति, धरोट से 25 वर्षीय युवक, संतोषगढ़ के वार्ड नंबर-2 से 34 वर्षीय पुरुष, नंगलखुर्द से 39 वर्षीय महिला, बाथू से 22 वर्षीय युवक, कर्मपुर से 66 वर्षीय महिला, ललड़ी से 32 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर-7 ऊना से 45 वर्षीय व्यक्ति व 16 वर्षीय किशोर, नगर परिषद कार्यालय से 49 वर्षीय महिला, रक्कड़ कालोनी से 75 वर्षीय पुरुष, झंबर से 41 वर्षीय पुरुष, शहर के वार्ड नंबर-10 से 17 वर्षीय किशोरी, बसोली से 50 वर्षीय महिला, घनारी के वार्ड नबर-6 से 25 वर्षीय युवक, सोहारी से 44 वर्षीय पुरुष, बडूहा से 26 वर्षीय महिला, डोहगी से 50 वर्षीय महिला व अंदरोली से 35 वर्षीय महिला शामिल है।

Content Writer

Vijay