कांगड़ा में सामाजिक सुरक्षा पैंशन के 6687 नए मामले स्वीकृत

Saturday, Jun 23, 2018 - 12:43 PM (IST)

धर्मशाला(जिनेश) : प्रदेश सरकार द्वारा कांगड़ा जिला में इस वर्ष 6687 नए सामाजिक सुरक्षा पैंशन के मामले स्वीकृत किए गए हैं, जिन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पैंशन का लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में जिला में सामाजिक सुरक्षा पैंशन के नए मामले स्वीकृत होने के बाद लाभार्थियों की संख्या 89829 पहुंच गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार गत वर्ष जिला कांगड़ा में 83142 सामाजिक सुरक्षा पैंशन के मामले थे, लेकिन वर्ष 2018-19 में  6687 पैंशन के नए मामले स्वीकृत होने से जिला में पैशनरों की संख्या 89829 हो गई है।

गौरतलब है कि गत वर्ष 83 हजार 142 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए 25 करोड़ 7 लाख 13 हजार 300 रुपए व्यय किए गए थे। वहीं वर्तमान वित्त वर्ष में 6687 पात्र व्यक्तियों को 1 करोड़ 16 लाख 5 हजार 350 रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय इंदिरा गेांधी वृद्धावस्था पैंशन के 22726, वृद्धावस्था पैंशन के 32897, राष्ट्रीय इंदिरा गांधी विधवा पैंशन 3654, विधवा पैंशन 18087, राष्ट्रीय इंदिरा गांधी अपंग राहत भत्ता 192, अपंग भत्ता 12175 व कुष्ठ रोग पुर्नवास 98 पैंशनों को 2018-19 के लिए पैंशन प्रदान की जानी है। 


ये मामले हुए स्वीकृत
सरकार द्वारा जिला में पैंशन के 6687 नए मामले स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत मामलों में से वृद्धावस्था पैंशन के 4521 मामले, विधवा पैंशन के 1127 मामले, राष्ट्रीय इंदिरा गांधी अपंग राहत भत्ते का 1 मामला, कुष्ठ राहत भत्ते के 21 मामले, अंपग राहत भत्ते के 1017 मामले स्वीकृत किए गए हैं, जिन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पैंशन का लाभ प्रदान किया जाएगा। 

जिला में इस वर्ष 6687 नए पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन के दायरे में लाया गया है और अब जिले में सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लाभार्थियों की संख्या 89829 हो गई है और जल्द ही नए स्वीकृत पैंशनरों को पैंशन मुहैया करवाई जाएगी। - असीम सूद, जिला कल्याण अधिकारी। 

kirti