हमीरपुर में कोरोना के 66 नए मामले आए सामने, 3 संक्रमित मरीजों की मौत

Saturday, Nov 21, 2020 - 09:15 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): हमीरपुर के 3 लोगों की शनिवार को कोरोना से मौत हो गई है। इनमें एक व्यक्ति सुजानपुर क्षेत्र का है जबकि 2 व्यक्ति हमीरपुर क्षेत्र के हैं। इसके अलावा जिला में 66 नए मामले सामने आए हैं। इनमें आरटी-पीसीआर टैस्ट में 50 तो रैपिड एंटीजन टैस्ट में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आरटी-पीसीआर टैस्ट में पॉजिटिव पाए गए  50 लोगों में भोरंज व जाहू से 17 लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में भोरंज में कार्यरत 11 लोग 35 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति, 54 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय व्यक्ति, 44 वर्षीय महिला और 48 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। जाहू में कार्यरत 6 लोग 34 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय महिला और 65 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।

हमीरपुर में कार्यरत 56 वर्षीय व्यक्ति और 58 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के भीड़ा क्षेत्र के गांव हलाणा के 3 लोग 48 वर्षीय व्यक्ति, 43 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, गांव डुग्घा खुर्द का 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव टिकरू के 4 लोग 44 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक, 49 वर्षीय व्यक्ति और 55 वर्षीय महिला, अधवानी क्षेत्र के गांव धनोट के दो लोग 40 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय युवक, गांव मसलाणा कलां के 3 लोग 45 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय महिला और 66 वर्षीय व्यक्ति, गांव मसलाणा के 2 लोग 49 वर्षीय व्यक्ति और 58 वर्षीय महिला, गांव नारा की 47 वर्षीय और 51 वर्षीय 2 महिलाएं भी पॉजीटिव पाई गई हैं।

दियोटसिद्ध की 36 वर्षीय महिला, बड़सर के गांव गुजरेड़ा का 40 वर्षीय व्यक्ति, बल्ह क्षेत्र के गांव अगवीं का 25 वर्षीय युवक, गांव बणी का 50 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के गांव पनसाई डाकघर बुधन की 21 वर्षीय युवती, बलियाह क्षेत्र के गांव हारमा की 35 वर्षीय महिला, गांव भलट में कार्यरत 31 वर्षीय महिला, गांव मनवीं का 21 वर्षीय युवक, भोरंज के गांव कक्कड़ का 24 वर्षीय युवक, हमीरपुर तहसील के रोपा क्षेत्र के गांव गहरा का 43 वर्षीय व्यक्ति, गांव झंबर डाकघर सुधियाल की 21 वर्षीय युवती और गांव भुटलर का 62 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। इनके अलावा एक 15 वर्षीय लड़का और 9 वर्षीय लड़की की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजिटिव पाए 16 लोगों में से मेडिकल कॉलेज से 72 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 35 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय व्यक्ति और 15 वर्षीय लड़का शामिल हैं। इनके अलावा गांव बेला के 3 लोग 48 वर्षीय व्यक्ति, 56 वर्षीय व्यक्ति और 35 वर्षीय महिला, हीरानगर हमीरपुर के 2 लोग 76 वर्षीय व्यक्ति और 70 वर्षीय महिला, गलोड़ क्षेत्र के गांव बुधवीं का 35 वर्षीय व्यक्ति, चौकी जम्वाला क्षेत्र के गांव क्रस्ट की 29 वर्षीय महिला, गांव मैड़ का 20 वर्षीय युवक, गांव सौर का 26 वर्षीय युवक और गांव बल्ह पटियाला का 45 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है।

मिनी सचिवालय भोरंज में कार्यालय 2 दिन बंद

वहीं मिनी सचिवालय भवन भोरंज में कोरोना मामलों की वजह से हड़कंप मच गया है। उधर, भोरंज में एसडीएम कार्यालय में कार्यरत 30 वर्षीय, 24 वर्षीय पुरुष व 38 वर्षीय महिला व जल शक्ति डिवीजन कार्यालय भोरंज मेें 28 वर्षीय पुरुष व सिविल अस्पताल भोरंज का 40 वर्षीय कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हंै, जिसके चलते एसडीएम कार्यालय भोरंज व जल शक्ति विभाग के डिवीजनल कार्यालय भोरंज को 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि अब उक्त दोनों कार्यालयों को सोमवार को सैनिटाइजेशन के बाद ही खोला जाएगा।

कोरोना को हल्के में न लें

उधर, भोटा में बीएमओ नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन कोरोना के मरीजों में इजाफा होता जा रहा है। वहीं लोग भी न सरकार की गाइडलाइन को मान रहे हैं और न ही अपने जीवन के प्रति चिंताजनक हैं। यही कारण है कि आज कोरोना मृतकों की संख्या में भी एकाएक बढ़ौतरी हो गई है। उन्होंने कहा कि अभी भी देखने को मिल रहा है कि 60 साल से ज्यादा बुजुर्ग बाजारों में घूम रहे हैं और मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि कोरोना को हल्के में न लें।

Vijay