तस्वीरों में देखें, नाहन में ऐसे मनाया गया विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल का 64वां B''day

Saturday, Jan 12, 2019 - 12:58 PM (IST)

 नाहन(सतीश): हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का 64वां जन्मदिन बड़े सादगी भरे अंदाज में मनाया गया है। जहां बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित महिला मोर्चा ने अपने नेता को बधाई देते हुए उनकी लम्बी आयु की कामना की।

वही नाहन भाजपा मंडल के अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने आज नाहन मेडिकल कॉलेज व आर्युवेदिक अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। साथ ही मेडिकल कॉलेज के बाहर हलवा बांट कर डॉ बिंदल का जन्मदिन मनाया।