सोलन में कोरोना के 27 मामलों के साथ हिमाचल में 63 नए केस

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2020 - 11:12 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना के 63 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 27 मामले सोलन जिला में आए है। वहीं मंडी में 11, कांगड़ा में 7, हमीरपुर में 6, शिमला में 5, चम्बा में 4, बिलासपुर में 2 व एक मामला सिरमौर में सामने आया है। सोलन में सामने आए 27 मामलों में से 22 बीबीएन के हैं। वहीं एक मामला कंडाघाट, 3 परवाणु व एक मामला बद्दी का है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें से 7 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए हैं जबकि 7 लोग सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर जिला के विभिन्न अस्पतालों में आए थे। 8 लोग दूसरे राज्यों से यहां पर आए हैं। इनमें 1 गर्भवती महिला है जबकि 4 लोगों को रैंडम आधार पर जांचा गया और वे भी कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें एक पुलिस कर्मचारी भी शामिल है। 

वहीं सिरमौर जिला में सामने आया एक मामला नाहन का है। 31 वर्षीय पुरुष जोकि दिल्ली से आया था और संस्थागत क्वारंटाइन में था। जिला में आज 23 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इन 23 लोगों में 18 लोग गोबिंदगढ़ मोहल्ला नाहन के हैं। आज ठीक हुए 23 लोगों में 15 युवक/पुरुष जिनकी उम्र 14 से 80 वर्ष के बीच है तथा 8 युवती/महिलाएं जिनकी उम्र 11 से 55 वर्ष है।

मंडी जिला में सामने आए 11 नए मामलों में समखेतर मंडी की पहले पॉजिटिव आई महिला हैल्थ वर्कर की 15 वर्षीय बेटी, लंबाथाच के पहले पॉजिटिव आ चुके व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हुए दाऊंट जंजैहली के 35 व 28 वर्षीय 2 व्यक्ति, दिल्ली से लौटा 27 वर्षीय व्यक्ति, असम से लौटा धर्मपुर के घियूं का 54 वर्षीय व्यक्ति, धर्मपुर के पेहड़ का 26 वर्षीय आर्मी का जवान, बल्ह के डडोह का 44 वर्षीय सेना का जवान, जम्मू से लौटा घियूं धर्मपुर का 29 वर्षीय सेना का जवान, लेह से लौटा देहलीधार का 29 वर्षीय सेना का जवान, बड़ोदरा से लौटा बल्ह के कांगड़ का 27 वर्षीय व्यक्ति व गणपति रोड मंडी का 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है।

कांगड़ा जिला में कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 5 सेना के जवान भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इलाहाबाद से लौटा पंचरुखी के नडोह गांव का 47 वर्षीय सेना का जवान, लेह से पालमपुर के बनूरी गांव लौटा 40 वर्षीय सेना का जवान, अरुणाचल प्रदेश से पालमपुर के लडोह गांव लौटा 29 वर्षीय सेना का जवान, भोपाल से नूरपुर के गुदली गांव लौटा 34 वर्शीय सेना का जवान, विशाखापट्टनम से पालमपुर के बनूरी गांव लौटा 40 वर्षीय नेवी का जवान, झारखंड से पालमपुर के पट्टी गांव लौटा 45 वर्षीय व्यक्ति व 26 जुलाई को चंडीगढ़ से पालमपुर के मलाहु गांव लौटा 42 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।

हमीरपुर जिला में सामने आए 6 मामलों में विशाखापट्टनम से लौटे बड़सर के गांव बैरी का 26 वर्षीय युवक व भरेड़ी क्षेत्र के गांव रोपड़ी की 29 वर्षीय महिला, संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आया गांव शारवीं डाकघर उट्टप का 38 वर्षीय व्यक्ति, 21 जुलाई को लेह-लद्दाख से लौटा भोरंज के गांव नगरोटा गाजियां का 30 वर्षीय सेना का जवान संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आया कांगू क्षेत्र के गांव झरेड़ी का 40 वर्षीय व्यक्ति व नागरिक अस्पताल सुजानपुर में 35 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट पॉजीटिव निकली है।

चम्बा जिला में आज आए 4 मामलों में पहले कोरोना पॉजीटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आया भरमौर क्षेत्र के लाहल गांव का 49 वर्षीय व्यक्ति,  करीयां में संस्थागत क्वारंटाइन फरीदाबाद से लौटा 29 वर्षीय व्यक्ति, बद्दी स लौटा द्रड्डा क्षेत्र के चमड़ोली गांव का 40 वर्षीय व्यक्ति व मोहल्ला धड़ोग का एक 60 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उसे गैस्ट्रिक हर्निया के चलते सर्जरी से पहले कोविड-19 का टैस्ट करवाने की सलाह दी गई, जिसमें वह पॉजिटिव निकला है। वह कड़े गृह संगरोध में है। बिलासपुर जिला में आज 2 नए केस पॉजिटिव पाए गए हैं। उक्त दोनों मामले हाई रिस्क कॉन्टैक्ट के बताए जा रहे हैं। इनमें झंडूता तहसील के संगासर्वी गांव के रहने वाले 22 व 29 वर्षीय 2 युवक शामिल हैं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उक्त दोनों युवक होम क्वारंटाइन में थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News