ऊना में 2 अधिकारियों सहित 62 लोग कोरोना पॉजिटिव

Tuesday, Apr 06, 2021 - 09:54 PM (IST)

ऊना (विशाल): जिला में परिवहन विभाग और जल शक्ति विभाग के 2 अधिकारियों सहित आज कुल 62 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। आज हुए रैपिड एंटीजन टैस्टों में 40 तो सोमवार को हुए आरटी-पीसीआर  टैस्टों की रिपोर्ट में 22 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डाॅ. रमन कुमार शर्मा ने इन सबके इलाज को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आज हुए रैपिड एंटीजन टैस्टों की रिपोर्ट में कुल 40 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

इनमें आईआरबी बनगढ़ से 55 वर्षीय पुरुष, संतोषगढ़ के वार्ड नंबर-3 से 31 वर्षीय पुरुष, पंडोगा से 63 वर्षीय महिला, दौलतपुर से 20 वर्षीय युवक, बढेड़ा से 38 वर्षीय पुरुष, सलोह से 30 व 65 वर्षीय 2 महिलाएं व 44 वर्षीय पुरुष, कोटलांखुर्द से 68 वर्षीय पुरुष, विकास नगर ऊना से 58 वर्षीय पुरुष, बहडाला से 19 वर्षीय युवक, रैंसरी से 39 वर्षीय पुरुष, सोहारी से 38 वर्षीय पुरुष, विवेक नगर ऊना से 56 वर्षीय पुरुष व 53 वर्षीय महिला, टकारला से 60 वर्षीय महिला, जल शक्ति विभाग अम्ब का 31 वर्षीय अधिकारी, कटौहड़ कलां से 20 वर्षीय युवक, टकारला से 30 वर्षीय व्यक्ति व 22 वर्षीय महिला, कलरूही से 25 वर्षीय पुरुष, लम्बासैल से 80 वर्षीय पुरुष, हीरांनगर से 67 वर्षीय महिला व 40 वर्षीय पुरुष, खड्ड से 28 वर्षीय महिला, बाथड़ी से 63 वर्षीय महिला, सैंसोवाल से 14 वर्षीय किशोर, भदसाली से 38 वर्षीय महिला, माजरा झोला पोलियांबीत से 20 वर्षीय युवक, दौलतपुर चौक से 37 व 59 वर्षीय 2 महिलाएं, नकड़ोह से 35 वर्षीय महिला, मवा कहोलां से 52, 41 व 80 वर्षीय पुरुष एवं 17 वर्षीय किशोर सहित 46, 37, 38 व 73 वर्षीय महिलाएं पॉजीटिव पाई गई हैं।

सोमवार को लिए आरटी-पीसीआर सैंपल की रिपोर्ट में 22 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें हंडोला से 19 वर्षीय युवक व 50 वर्षीय महिला, गणु मंदवाड़ा से 70 वर्षीय महिला, शैलजा विहार से 55 वर्षीय पुरुष, संतोषगढ़ के वार्ड नम्बर 2 से 58 वर्षीय महिला, अम्ब के संस्थान से 21 वर्षीय युवती, जीवन मार्कीट चौक से 70 वर्षीय पुरुष, मेन बाजार चौक से 41 वर्षीय पुरुष, हीरानगर से 28 वर्षीय युवक, नगर परिषद ऊना के वार्ड नम्बर-6 से 32 वर्षीय पुरुष व 28 वर्षीय महिला, पालकवाह से 49 वर्षीय पुरुष, बंगाणा से 55 वर्षीय महिला, अम्ब के संस्थान से 20 वर्षीय युवती, विकास नगर ऊना से 40 वर्षीय पुरुष, पोलियांबीत से 42 वर्षीय पुरुष, संतोषगढ़ के वार्ड नम्बर-2 से 19 वर्षीय युवती और हंडोला से 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।

Content Writer

Vijay