हिमाचल युवा कांग्रेस के 60 कार्यकर्ता दिल्ली में गिरफ्तार

Wednesday, May 30, 2018 - 11:53 PM (IST)

शिमला: महंगाई के खिलाफ बुधवार को दिल्ली में आंदोलन करने वाले हिमाचल युवा कांग्रेस के 60 कार्यकर्ताओं को भी स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि कुछ समय के बाद उन्हें रिहा भी कर दिया। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने 60 कार्यकर्ता को गिरफ्तार किए जाने की बात कही है। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित इस आंदोलन में हिमाचल से सैंकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दिल्ली के जंतर-मंतर के पास मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मनीष ठाकुर ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश में बढ़ती महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से विफल रही है। पैट्रोल-डीजल के दामों में हर दिन बढ़ौतरी हो रही है। एल.पी.जी. गैस सिलैंडर के दाम भी बढ़ गए हैं।


युवाओं की आवाज दबाने का हो रहा प्रयास
मुनीष ठाकुर ने आरोप लगाया कि आम जनता की आवाज उठाने पर मोदी सरकार ने युवाओं पर पुलिस बल का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए युवाओं की आवाज को दबाने के प्रयास हो रहे हैं, जो कभी सफल नहीं होंगे।

Vijay