भारी बर्फबारी के बीच लाहौल में फंसे 60 लोग, प्रशासन ने ऐसे किया Rescue

Friday, Nov 02, 2018 - 09:39 PM (IST)

मनाली: लेह-लद्दाख के जांस्कर से कुल्लू-मनाली आ रहे लोग शुक्रवार को बर्फबारी के कारण लाहौल में फंस गए। वीरवार को लाहौल घूमने गए 20 सैलानी भी वापस मनाली जा रहे थे कि इस दौरान कोकसर में फंस गए। बर्फबारी तेज हो जाने के कारण रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए बंद हो गया, जिससे लाहौल घाटी के मनाली आ रहे 40 लोग जांस्कर में फंस गए। हालांकि लाहौल से मनाली आ रहे सैंकड़ों वाहन भी घाटी में फंस गए हैं लेकिन घाटी में फंसे 60 लोगों व सैलानियों को लाहौल-स्पीति प्रशासन ने रोहतांग सुरंग से सुरक्षित मनाली पहुंचा दिया है।

वीरवार को मौसम खराब होता देख मनाली-कुल्लू में रह रहे लेह-लद्दाख के लोग घाटी से सुरक्षित निकल गए थे लेकिन जांस्कर में फंस गए। लाहौल-स्पीति के डी.सी. अश्विनी चौधरी ने बताया कि घाटी में बर्फ बारी होने से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। उन्होंने बताया कि लेह-लद्दाख के जांस्कर से मनाली आ रहे 40 लोग लाहौल घाटी में फंस गए थे, साथ ही कोकसर में भी 20 सैलानी बच्चों सहित फंस गए थे। उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों को रोहतांग सुरंग द्वारा मनाली सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।

Vijay