प्लास्टिक का उपयोग करते 6 व्यापारी पकड़े, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद ने वसूला जुर्माना

Saturday, Jun 04, 2022 - 09:49 PM (IST)

परवाणु (विकास): प्रतिबंध के बावजूद आज भी कुछ व्यापारी प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं। इसी के चलते शनिवार को शहर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद की संयुक्त टीम द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने 6 व्यापारियों के पास प्लास्टिक के लिफाफे बरामद किए। इन सभी व्यापारियों के चालान काट कर 8500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद ने प्लास्टिक के इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान छेड़ा है तथा आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay