पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चिट्टा व चरस के साथ 6 लोग गिरफ्तार

Monday, Feb 03, 2020 - 09:04 PM (IST)

कांगड़ा: पुलिस ने कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते 3 अलग-अगल स्थनों पर नशीले पदार्थों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में सोमवार को थाना डमटाल के हैड कांस्टेबल हरदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव छन्नी बेल्ली में दबिश के दौरान घर पर छापेमारी कर एक महिला को 11.53 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान आशा देवी पत्नी मिथुन के रूप में की गई है। महिला के खिलाफ  डमटाल पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला को मंगलवार को इंदौरा न्यायालय में पेश किया जाएगा। डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी महिला का पूरा परिवार नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त है।

कार सवार 4 युवकों से 2.16 ग्राम हैरोइन बरामद

जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती योल में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार 4 युवकों से हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के पुलिस टीम ने एक आल्टो कार को चैकिंग के लिए रोका तो कार सवारों से 2.16 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। कार सवार सौरभ निवासी परौर तहसील पालमपुर, सौरभ निवासी नगरोटा बगवां, नितिन निवासी सेराथाना तथा अंकुश निवासी नगरोटा बगवां के खिलाफ पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है।

सुनेहड़ में चरस सहित एक गिरफ्तार

तीसरे मामले में नगरोटा बगवां पुलिस टीम ने पुलिस की विशेष टीम के साथ सुनेहड़ में एक व्यक्ति को 39 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम विक्रम बताया गया है जो त्रसुह सकोट का रहने वाला है। मिली जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति सुनेहड़ गाव में पैदल जा रहा था कि पुलिस ने गश्त करते समय उसकी शक के आधार पर तलाशी ली तथा उससे 39 ग्राम चरस बरामद कर उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ  मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने की है।

Vijay