कांगड़ा में 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत, 148 नए मामले आए सामने

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 08:45 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में मंगलवार को 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, जबकि 148 नए मरीज सामने आए हैं। पालमपुर के मनियाड़ा के 65 वर्षीय व्यक्ति, जिन्हें 12 अप्रैल को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था, उन्हें हाइपरटैंशन और डाइबिटीज की भी समस्या थी। इनकी मंगलवार को मौत हो गई। ज्वालामुखी तहसील के गुरखाड़ी की 46 वर्षीय महिला को 12 अप्रैल को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था। मरीज को हाइपोथायरायडिज्म की भी समस्या थी, जिनकी भी मंगलवार को मौत हो गई। जिला ऊना के पनियाल की 57 वर्षीय महिला को 10 अप्रैल को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था, जिनकी 12 अप्रैल को उपचार के दौरान मौत हो गई। कांगल कोहाला की 70 वर्षीय महिला जोकि 3 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव पाई गई थी और होम आइसोलेशन में थी। उसे डाइबिटीज की समस्या थी। मरीज को जब शिफ्ट किया जा रहा था तो 12 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। तहसील इंदौरा के भपू के 74 वर्षीय व्यक्ति 5 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे और होम आइसोलेशन में थे। मरीज एंटी कैंसर ट्रीटमैंट पर थे, जिन्हें 12 अप्रैल रात धर्मशाला कोविड अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी। इसके अलावा 11 अप्रैल को टीएमसी में भर्ती धर्मशाला के सिद्धबाड़ी की 57 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हो गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को जयंती विहार कांगड़ा के 64 वर्षीय व्यक्ति व 60 वर्षीय महिला, बंडी शाहपुर के 23 वर्षीय युवक, जमानाबाद के 45 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड-4 कांगड़ा के 56 वर्षीय व्यक्ति, पलवाना कांगड़ा के 41 वर्षीय व्यक्ति, अमतराड़ नगरोटा बगवां के 36 वर्षीय व्यक्ति, कथोग ज्वालामुखी के 48 वर्षीय व्यक्ति, भरनाला टिहरी की 30 वर्षीय महिला, शाहपुर की 24 वर्षीय युवती, कांगड़ा की 37 वर्षीय महिला, पालमपुर का 13 साल का लडक़ा, नगरोटा बगवां की 60 वर्षीय महिला, खजूरनू कचेरा जयसिंहपुर के 41 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के 35 वर्षीय व्यक्ति, रजोल गुम्मर देहरा के 63 वर्षीय व्यक्ति, बोदड़बल्ला सकोट की 52 वर्षीय महिला, नंदेहड़ कांगड़ा की 34 वर्षीय महिला, घुरकड़ी के 71 वर्षीय व्यक्ति, अमतराड़ नगरोटा बगवां  के 53 वर्षीय व्यक्ति, कोतवाली बाजार धमज़्शाला की 28 वर्षीय महिला, शीला चौक के 51 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी की 80 वर्षीय महिला, सकोह धर्मशाला की 32 वर्षीय महिला, धर्मशाला के 28 वर्षीय युवक, घणा बगली की 9 वर्षीय बच्ची कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसी तरह कुंसल बैजनाथ के 63 वर्षीय व्यक्ति व 56 वर्षीय महिला, धीरा की 19 वर्षीय युवती व 45 वर्षीय महिला, बटाहण पंचरुखी की 60 वर्षीय महिला, छोटी डोली चढियार के 31 वर्षीय व्यक्ति, राजगढ़ देहरा के 48 वर्षीय व्यक्ति, सीपीओ देहराके 42 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां की 10 साल की लडक़ी, ढन ज्वाली का 16 साल का लड़का व 38-42 वर्षीय महिला, लुधियाड़ ज्वाली का 26 वर्षीय युवक, सिहुंता जिला कांगड़ा के 47 वर्षीय व्यक्ति, गारण गुरियाल की 56 वर्षीय महिला, भगवाल भरमाड़ का 40 वर्षीय व्यक्ति, हरसर का 21 वर्षीय युवक, सिद्धबाड़ी धर्मशाला की 66 वर्षीय महिला, बनखंडी के 31 वर्षीय व्यक्ति, नलेटी का 41 वर्षीय व्यक्ति, ढन की 50 वर्षीय महिला, खोला  कांगड़ा का 74 वर्षीय व्यक्ति, धारकपन जिला चंबा की 75 वर्षीय महिला व तंगरोटी योल का 70 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

बैजनाथ नोहरा की 19 वर्षीय युवती, 73 वर्षीय महिला, पालमपुर के टांडा घुग्गर के 71 वर्षीय बुजुर्ग, पालमपुर वार्ड 3 की 48 वर्षीय महिला, पालमपुर की 18 वर्षीय युवती, 16 वर्षीय लड़की, घुग्गर टांडा के 80 वर्षीय बुजुर्ग, पालमपुर की 74 वर्षीय महिला, सी/ओ ओसी यूनिट का 37 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा नटेहड़ का 43 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के 74 व 48 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धबाड़ी के 41 व 31 वर्षीय व्यक्ति, जसूर का 30 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा वार्ड  4 की 36 वर्षीय महिला, 7 साल की लड़की, रक्कड़ के जच्चर अलोह की 27 वर्षीय युवती, दाड़ी धर्मशाला के 22 वर्षीय युवक, मच्छी भवन नूरपुर के 38 व 33 वर्षीय व्यक्ति, परागपुर गढ़ की 16 वर्षीय लड़की, जोगीपुर कांगड़ा की 14 वर्षीय लड़की, मोआ कुंदाली का 53 वर्षीय व्यक्ति, 46 वर्षीय महिला, धर्मशाला का 46 वर्षीय व्यक्ति, धलूं धर्मशाला का 36 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

नूरपुर के बासा गुडियाला की 47 वर्षीय महिला, चन्नौर का 30 वर्षीय व्यक्ति, पुराना मटौर का 54 वर्षीय व्यक्ति, देहरा नलेटी का 12 साल का लड़का, बटवार की 20 वर्षीय युवती, चन्नौर का 72 वर्षीय व्यक्ति, चैतडू धर्मशाला की 18 वर्षीय युवती, ग्रैंड राज होटल कांगड़ा का 25 वर्षीय युवक, देहरा नलेटी की 37 वर्षीय महिला, धर्मशाला का 33 वर्षीय व्यक्ति, परागपुर के 60 वर्षीय व्यक्ति, एस.बी.आई. चमुखा का 34 वर्षीय व्यक्ति, बाथू टिपरी के ऊझे की 22 वर्षीय महिला, नलेटी का 17 वर्षीय लड़का, मनकोट जौंटा का 32 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 2 चौगान का 21 वर्षीय युवक, पासू धर्मशाला की 21 वर्षीय युवती, योल कैंट के 95 वर्षीय बुजुर्ग, जवाली के धवाना के 36 वर्षीय व्यक्ति, खपली का 43 वर्षीय व्यक्ति, 33 वर्षीय महिला, ऊना के अंब तहसील की थाधंदी का 12 वर्षीय लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

ज्वालामुखी के गुरकाल की 58 वर्षीय महिला, दाड़ी धर्मशाला का 49 वर्षीय व्यक्ति, फारना की 38 वर्षीय महिला, 16, 10 व 7 वर्षीय लड़कियां, हार जलाड़ी का 45 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय महिला, योल की 49 वर्षीय महिला, दाड़ी की 43 वर्षीय महिला, ठेड़ का 44 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा की 30, 29 वर्षीय महिलाएं, बड़ोह सरकारी स्कूल के 52 वर्षीय व्यक्ति, बड़ोह के दनोआ का 6 साल का लड़का, सरोत्री की 66 वर्षीय महिला, बड़ोह कालेज के 55 वर्षीय व्यक्ति, सरोत्री का 59 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर के रेहलू का 60 वर्षीय व्यक्ति, 53 वर्षीय महिला, शाहपुर का 39 वर्षीय व्यक्ति, रेहलू का 31 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर की 33 वर्षीय महिला, 7 साल का लड़का, हारचक्क्यिां के परगोड़ की 22 वर्षीय युवती, जवाली खैरियां का 35 वर्षीय व्यक्ति, सीएच थुरल का 27 वर्षीय युवक, थुरल की 58 वर्षीय महिला, बलोटा धीरा का 81 वर्षीय बुजुर्ग, लाहट की 42 वर्षीय महिला, गढ़ जमूला का 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा कॉलेज रोड कांगड़ा का 50 वर्षीय व्यक्ति, सहौड़ा का 45 वर्षीय व्यक्ति, जनयानकड़ का 31 वर्षीय व्यक्ति, नंदेहड़ की 28 वर्षीय महिला, वार्ड 8 कांगड़ा की 66 वर्षीय महिला, डूंगा बाजार का 45 वर्षीय व्यक्ति, जयंती विहार के 36, 64 वर्षीय व्यक्ति व 60 वर्षीय महिला तथा कोहाला की 65 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला में अब तक 11,206 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 9605 मरीज स्वस्थ हुए तथा 251 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 1348 एक्टिव केस जिला कांगड़ा में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News