रमेश ध्वाला की अनदेखी पर 6 भाजपा कार्यकर्ताओं ने की इस्तीफे की पेशकश

Wednesday, Sep 26, 2018 - 11:58 AM (IST)

ज्वालामुखी: ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकत्र्ताओं का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के 6 और भाजपा कार्य रमेश ध्वाला की अनदेखी पर इस्तीफे की बात कही है। जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा के ज्वालामुखी अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कार्यकारिणी से इस्तीफा पेश किया है। 

भाजपा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला सदस्य पूर्व वन परिक्षेत्र अधिकारी जोगिन्द्र कौशल, सिहोरपाईं पंचायत के बी.एल.ए. देसराज अत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा अधे दी हट्टी, जिला भाजपा सदस्य एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश सदस्य मनमोहन सिंह ने अपने पदों से इस्तीफे रमेश ध्वाला को पेश करने का खुला ऐलान कर डाला है, जिससे ज्वालामुखी भाजपा का संगठन हिचकोले खाने लगा है। वहीं आने वाले लोकसभा चुनावों में आक्रोशित भाजपाईयों ने पूरी तरह से बहिष्कार करने का मन बना लिया है।

मंडल भाजपा उपाध्यक्ष विमल चौधरी ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री शीघ्र हस्तक्षेप करें। वहीं रमेश ध्वाला की अनदेखी उनके सियासी गुरू सांसद शांता कुुमार की चुप्पी पर भी ज्वालामुखी क्षेत्र की जनता उनसे खासी नाराज है।

Ekta