हिमाचल में कोरोना से बिगड़े हालात, 4606 नए संक्रमित मरीज, 58 लोगों की मौत

punjabkesari.in Friday, May 07, 2021 - 11:37 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में दिन ब दिन कोरोना से हालात बिगड़ते ही जा रह हैं। शुक्रवार को कोरोना से 58 लोग की मौत हुई है जबकि 4606 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते कांगड़ा जिले में कोठारी अम्ब जिला ऊना की 42 वर्षीय महिला, अरला पालमपुर की 50 वर्षीय महिला, झियोल की 65 वर्षीय महिला, मंडी जिला के उटपुर लडभड़ोल के 38 वर्षीय व्यक्ति, कच्छल जयसिंहपुर की 55 वर्षीय महिला, धमेड़ के 60 वर्षीय व्यक्ति व बड़सर हमीरपुर के 76 वर्षीय व्यक्ति, बारीकलां तहसील खुंडियां के 69 वर्षीय व्यक्ति व 70 वर्षीय व्यक्ति, आरठ पालमपुर की 51 वर्षीय महिला, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी होल्टा के 73 वर्षीय व्यक्ति, टंग नरवाणा के 85 वर्षीय व्यक्ति, कच्चा खू-मतयाल की 72 वर्षीय महिला, भट्टपुरा ठंडोल की 80 वर्षीय महिला, पालमपुर के 43 वर्षीय व्यक्ति, ननभड़ तहसील बैजनाथ की 60 वर्षीय महिला, शाहपुर चौक पठानकोट की 57 वर्षीय महिला, मकड़ोटी लदवाड़ा के 48 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी के 60 वर्षीय व्यक्ति, गुजराला थुरल के 35 वर्षीय व्यक्ति व सिटी केयर अस्पताल गग्गल में दाखिल एक मरीज की मौत हो गई।

ऊना में धर्मसाल महंतां से 70 वर्षीय महिला, बडेराह सोहारी से 85 वर्षीय वृद्धा व पंजावर की 53 वर्षीय महिला की हरोली में मौत हुई है। मंडी में कुठेल की 20 वर्षीय युवती, बल्ह के गलमा का 48 वर्षीय व्यक्ति, जोगिंद्रनगर के छलारू निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, सुंदरनगर उपमंडल के नालग गांव की 42 वर्षीय महिला, कनेरा की 70 वर्षीय महिला, सरकाघाट उपमंडल के कुनकर गांव की 52 वर्षीय महिला, बल्ह के रत्ती की 47 वर्षीय महिला, करसोग उपमंडल की 77 वर्षीय महिला और हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के कोटलू गांव की 76 व टौणी देवी तहसील के समीरपुर की 53 साल की महिला की मौत हुई है। आईजीएमसी शिमला में छोटा शिमला से 53 वर्षीय महिला, पंथाघाटी से 56 वर्षीय व्यक्ति, फागु से 39 वर्षीय व्यक्ति, शिमला के पंथाघाटी से 42 वर्षीय महिला और टिक्कर से 91 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। बिलासपुर में रौड़ सैक्टर के 49 वर्षीय व्यक्ति, डियारा सैक्टर के 50 वर्षीय व्यक्ति व पैहडिय़ां के 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

सोलन में गंभरपुल से 52 वर्षीय महिला, कंडाघाट के 65 वर्षीय व्यक्ति, मशिवर सोलन के 53 वर्षीय व्यक्ति, चौपाल शिमला के 46 वर्षीय व्यक्ति, सोलन के 84 वर्षीय व्यक्ति व बद्दी नालागढ़ के 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। सिरमौर में कालाअम्ब में 50 वर्षीय व्यक्ति, जागा वाली गली पांवटा साहिब की 60 वर्षीय महिला, सूरजपुर से 47 वर्षीय व्यक्ति व 40 वर्षीय व्यक्ति, नाहन से 69 वर्षीय व्यक्ति व 27 वर्षीय महिला, नेरी गांव राजगढ़ से 78 वर्षीय महिला, कुंजा डिलमन पच्छाद से 82 वर्षीय व्यक्ति व सिरमौरी ताल सतौन के 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा हमीरपुर के परनाली गांव में 26 वर्षीय युवक की मौत हुई है।

प्रदेश में आए 4606 नए संक्रमितों में बिलासपुर से 317, चम्बा से 267, हमीरपुर से 503, कांगड़ा से 1605, किन्नौर से 23, कुल्लू से 45, लाहौल-स्पीति से 16, मंडी से 562, शिमला से 314, सिरमौर से 339, सोलन से 496 और जिला ऊना से 119 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश 2363 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 29,929 पहुंच गई है। प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस से 1781 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News