कोरोना संक्रमण का बढ़ा खतरा, कांगड़ा में 52 नए पॉजिटिव केस

Friday, Mar 19, 2021 - 07:53 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना के 52 नए मामले आए हैं। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया शुक्रवार को बैजनाथ से 21 वर्षीय युवती, मनसिंबल से 70 वर्षीय बुजुर्ग, भवारना से 58 वर्षीय पुरुष, कांगड़ा का 62 व 63 वर्षीय पुरुष, 67 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरुष, मैक्लोडगंज से 74 वर्षीय बुजुर्ग, 40 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय बच्चा, नंदेहड़ से 68 वर्षीय बुजुर्ग, सिद्धपुर से 61 वर्षीय पुरुष, धर्मशाला से 49 वर्षीय महिला, शाहपुर से 40 वर्षीय पुरुष, टिपरी से 10 वर्षीय लड़की, 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 15 वर्षीय लड़का, 39 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय बुजुर्ग, 60 वर्षीय पुरुष ललेहड़, 40 वर्षीय महिला फतेहपुर, 10 वर्षीय युवती, जखडार से 40 वर्षीय महिला व 16 वर्षीय युवती, 68 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा कोहाला से 22 वर्षीय युवती, धोलपुर के निजी स्कूल की 15 वर्षीय युवती, कंडवाल से 20 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाए गए हैं।

वहीं हमीरपुर का 20 वर्षीय पुरुष, खुशीनगर के 19 वर्षीय युवक, जोंटा से 19 वर्षीय युवती, फतेहपुर से 33 वर्षीय पुरुष, नैहरनपुखर से 47 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय महिला, टांडा से 46 वर्षीय पुरुष, धर्मशाला से 74 वर्षीय बुजुर्ग, ज्वालामुखी से 30 वर्षीय महिला, शाहपुर से 14 वर्षीय युवती, 35 वर्षीय महिला कांगड़ा, 60 वर्षीय बुजुर्ग बीरता, 47 वर्षीय महिला मंडघंडरा, 31 वर्षीय महिला धमेटा, स्पेल से 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला, नगरोटा सूरियां से 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला, अमलेला से 14 वर्षीय युवती, घरोह से 33 वर्षीय महिला, खनियारा से 32 वर्षीय महिला, बड़ोल से 18 वर्षीय युवती, कोतवाली बाजार से 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला और दाड़ी से 23 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित हुए हैं।

शुक्रवार को जहां 52 नए मामले सामने आए तो 10 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। जिला में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8894 पहुंच गई है, जिनमें से 8458 लोग स्वस्थ हो गए हैं। जिला में इस समय एक्टिव केसों की संख्या 199 है जबकि 215 कोरोना संक्रमितों की मौत चुकी है।

Content Writer

Vijay