52 परीक्षा केंद्रों का नामकरण सावित्री बाई फुले के नाम पर होगा

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 11:21 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : अप्रैल से शुरु हो रही 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा तो हुआ है लेकिन सावित्री बाई फुले के नाम पर परीक्षा केंद्रों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 52 परीक्षा केंद्रों का नामकरण सावित्री बाई फुले के नाम पर किया गया है। हालांकि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों का नामकरण सावित्री बाई फुले के नाम पर करने के लिए नए परीक्षा केंद्रों को चयनित किया है। यानी जिन परीक्षा केंद्रों का चयन पिछले वर्ष किया गया था, उन परीक्षा केंद्रों का नामकरण इस वर्ष सावित्री बाई फुले के नाम पर नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए 2044 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिसमे से 52 परीक्षा केंद्रों का नामाकरण सावित्री बाई फूले के नाम पर किया गया था। इन केंद्रों का संचालन पूर्ण रुप से महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया था। इस वर्ष नियमित व एस.ओ.एस. परीक्षार्थियों के लिए कुल 2358 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि दसवीं व 12वीं के नियमित व एस.ओ.एस. परीक्षार्थियों के लिए कुल 2358 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 52 परीक्षा केंद्रों का नामकरण सावित्री बाई फुले के नाम पर किया जाएगा। हालांकि इस वर्ष नए परीक्षा केंद्रों को चयनित किया गया है जहां पर संचालन पूर्ण रुप से महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News