ऊना में 16 मामलों के साथ हिमाचल कोरोना के 51 नए केस

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 11:25 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 51 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक ऊना में 16, चम्बा में 15, सिरमौर में 8, कांगड़ा में 6, सोलन में 3 तथा मंडी, कुल्लू व हमीरपुर में 1-1 मामला सामने आया है। वहीं प्रदेश में आज 68 लोग ठीक हुए हैं। इनमें कांगड़ा के 17, शिमला के 11, बिलासपुर के 9, हमीरपुर के 7, चम्बा के 6, मंडी व ऊना में 5-5, सिरमौर के 4 तथा कुल्लू व किन्नौर के 2-2 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के कुल मामलों को आंकड़ा 3513 पहुंच गया है जबकि एक्टिव केस 1196 हो गए हैं।

चम्बा जिला में सामने आए 15 नए मामले धड़ोग मोहल्ला से ही आए हैं। ये सभी एक-दूसरे के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं। इनमें 55 साल का पुरुष, 21 साल की महिला, 12 साल का बच्चा, 77 साल की महिला, 9 साल की बच्ची, 42 साल का पुरुष, 65 साल का पुरुष, 36 साल की महिला, 32 साल का पुरुष, 49 साल का पुरुष, 62 साल का पुरुष, 44 साल की महिला और 13 साल का एक बच्चा व 57 साल का पुरुष शामिल है। ऊना जिला में सामने आए 16 नए मामलों में से 15 एक ही गांव के हैं। इनमें 4 वर्ष से लेकर 75 वर्ष आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। इनमे 4 से लेकर 9 वर्ष के 2 बच्चे, 5 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं।  इसके अलावा अम्ब उपमंडल के गांव कटौहड़ खुर्द का 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है जोकि कोलकाता से लौटा था।

सिरमौर जिला में सामनेआए 8 नए मामलों नाहन शहर की 31 वर्षीय महिला, पांवटा साहिब के अमरगढ़ के  55 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय महिला और 3 वर्षीय बच्चा, सिरमौरी ताल का 34 वर्षीय व्यक्ति, धौलाकुंआ का 52 वर्षीय व्यक्ति, माजरा का 30 वर्षीय व्यक्ति व पुरुवाला का 28 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। कांगड़ा जिला में आए 6 नए मामलों में नूरपुर तहसील के पंजाड़ा गांव के 70 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 8 वर्ष की पोती पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति का प्राइमरी कॉन्टैक्ट है। वहीं पश्चिम बंगाल से आया कांगड़ा के भडवाल का 40 वर्षीय पुरुष, देहरा के लग बधाना के 58 और 51 वर्षीय महिला, ये दोनों पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में थे। वहीं बद्दी से लौटे देहरा के नलेटी निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

सोलन जिला में सामने आए 3 मामलों में नालागढ़ के गुरमाजरा में रैंडम सैंपलिंग के आधार पर एक व्यक्ति पॉजिटिव पाय गया है इसी तरह दूसरा मामला भी नालागढ़ में ही आया है। वहीं सोलन शहर के जौणाजी रोड पर दिल्ली से आई महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। हमीरपुर जिला में बड़सर तहसील के गांव उसनार कलां का रहने वाला का 28 वर्षीय युवक पॉजीटिव पाया गया है। वह 4 अगस्त को बद्दी से आया था और गृह संगरोध में रह रहा था।

मंडी जिला में बल्ह के पिपली गांव का 37 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह कुछ दिन पहले यूपी से लेबर को बस के माध्यम से लाया था, जिनमें से कुछ मजदूर पहले ही पॉजिटिव आ चुके हैं और यह भी उन्हीं का प्राइमरी कॉन्टैक्ट बताया जा रहा है। इसके अलावा कुल्लू जिला के आनी में एक 24 वर्षीरू व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति 6 अगस्त को उत्तराखंड से अमृतसर और उसके बाद आनी आया था। यह व्यक्ति क्वारंटाइन में था तथा अन्य लोगों के सम्पर्क में नहीं आया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News