कालाअम्ब के कंडईवाला में पुलिस ने नष्ट किए अफीम के 5000 पौधे, बाप-बेटा कर रहे थे खेती

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 07:51 PM (IST)

कालाअम्ब (प्रताप): पुलिस थाना कालाअम्ब के अंतर्गत कंडईवाला गांव में पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। यहां बाप-बेटा अफीम की खेती कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर खेतों में लहरा रहे अफीम के 5000 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस मामले में आगामी जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार कालाअम्ब पुलिस टीम गश्त पर तैनात थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुभाष पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव कंडईवाला बर्मा पापड़ी तहसील नाहन ने अपने खेतों में अफीम की खेती कर रखी है। 

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और खेतों में उगाए गए अफीम के कुल 5000 पौधे बरामद किए। हलका पटवारी ने राजस्व रिकाॅर्ड के अनुसार अफीम की खेती वाली भूमि को राजेंद्र सिंह की मिलकीयत भूमि बताया। इस पर पुलिस ने सुभाष और राजेंद्र सिंह उपरोक्त दोनों के खिलाफ कालाअम्ब पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एएसआई भगीरथ शर्मा, एएसआई अच्छर सिंह, एचसी सचिन, राजीव, एचएचसी जय प्रकाश, कांस्टेबल जागर सिंह व निशा शामिल रहे।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि मामले में संलिप्त आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके पिता राजेंद्र सिंह को वृद्ध अवस्था और बीमारी के कारण 41 (1) ए, सीआरपीसी के नोटिस पर पाबंद कर छोड़ दिया गया। आरोपी सुभाष को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले में बरामद अफीम के पौधों से नमूना निकालने के बाद शेष अफीम के पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मामले में जांच जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News