पुलिस नाके पर गाड़ी से 500 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 2 गिरफ्तार

Thursday, Sep 06, 2018 - 11:08 PM (IST)

पांवटा साहिब: हिमाचल-हरियाणा सीमा के पास बहराल में पुलिस टीम ने 2 लोगों को 500 ग्राम चूरा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा की तरफ से एक गाड़ी में चूरा-पोस्त लाया जा रहा है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बहराल बैरियर पर नाका लगाया। नाके के दौरान हरियाणा की तरफ  से एक गाड़ी आई, जिसमें बलवीर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी बहराल व कुलदीप सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी गोंदपुर सवार थे। पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो इस दौरान गाड़ी से 500 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने चूरा-पोस्त के साथ दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, पांवटा साहिब के डी.एस.पी. प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है।

Vijay