सिरमौर में कोरोना के 50 नए मामले, 10 लोग ठीक होकर घर लौटे

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 12:08 AM (IST)

नाहन (सतीश): सिरमौर जिला में वीरवार को 50 नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं। इनमें खलाकियार जम्मू कोटी से 11 मामले सामने आए हैं, जिनमें 2, 6 व 9 वर्षीय बच्ची, 5 वर्षीय बच्चा, 27, 32 व 60 वर्षीय पुरुष और 25, 28, 36 व 58 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा एसबीआई नाहन से 61 व 49 वर्षीय पुरुष, नया बाजार नाहन से 8 वर्षीय बच्चा और 33 वर्षीय पुरुष, डबरिया से 32 वर्षीय पुरुष और 31 वर्षीय महिला, ढाबन मोहल्ला नाहन से 37 वर्षीय पुरुष, सिक्स्थ आईआरबीएन कमांडैंट ऑफिस नाहन से 32 वर्षीय पुरुष, कच्चा टैंक नाहन से 72 वर्षीय पुरुष, सांवला नाहन से 27 वर्षीय पुरुष, मोगीनंद नाहन से 30 साल का पुरुष व बड़ा चौक नाहन की 63 वर्षीय महिला, पंडित गोपाल चंद कालोनी पांवटा साहिब से 37 वर्षीय पुरुष, पातलियों से 21 वर्षीय महिला, पुलिस स्टेशन पांवटा साहिब से 30 वर्षीय पुरुष, पुरुवाला शामपुर से 24 वर्षीय पुरुष, अनाज मंडी रोड शमशेरपुर से 32 वर्षीय पुरुष, सी/ओ रामेश्वर चौधरी धौलाकुआं से 46 वर्षीय पुरुष, नव विहार कालोनी चुंगी नंबर-6 पांवटा साहिब से 21 वर्षीय महिला, देवीनगर पांवटा साहिब से 52 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर-4 बद्रीपुर से 24 वर्षीय महिला, सूरजपुर डाकघर पुरुवाला से 31 वर्षीय महिला। चासी डाकघर  सुरला नाहन की 61 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टैस्ट में 9 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं जिला में आज 10 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News