बाइक सवारों से 50 ग्राम चरस बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

Sunday, Oct 21, 2018 - 11:15 PM (IST)

जोगिंद्रनगर: जोगिंद्रनगर पुलिस द्वारा पिछले लंबे समय से नशे के खिलाफ जारी अभियान के दौरान रविवार को 2 युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पठानकोट-मंडी एन.एच. पर घटासनी की और से आ रहे 2 युवकों को गुम्मा के पास चैकिंग के दौरान रोका तो बाइक सवार अमित कुमार (21) पुत्र जगदीश चंद गांव गदियाड़ा बैजनाथ व विवेक (25) पुत्र राम प्रकाश गांव अम्ब पठियार ज्वालामुखी के कब्जे से 50 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों युवकों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। एस.एच.ओ. संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Vijay