5 वर्षीय बच्चा अगवा होने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस के फूले हाथ पांव

Thursday, Jul 12, 2018 - 04:16 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): 5 वर्षीय बच्चा अगवा होने की सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए है। दरअसल मामला उपमंडल अम्ब के तहत गांव भंजाल का है। वीरवार दोपहर गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस थाना अम्ब में सूचना दी थी कि एक वाहन में सवार लोगों ने 5 वर्षीय बच्चे को किडनैप कर लिया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अम्ब दर्शन सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों तरफ नाकाबंदी करवा दी और इस सूचना पर पुलिस टीम थाना से निकल ही रही थी कि  सूचना देने वाले व्यक्ति ने  पुलिस थाना अम्ब में सम्पर्क किया कि बच्चा मिल गया है और बच्चे को नजदीकी रिश्तेदारों ने ही गाड़ी में बैठाया था।

एस.एच.ओ. अम्ब दर्शन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में 5 मिनट के अंतराल में ही बच्चा किडनैप और बच्चा सुरक्षित मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। हालांकि फिर भी पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
 

kirti