किशोरी समेत 5 महिलाएं निकली कोरोना संक्रमित

punjabkesari.in Saturday, Mar 12, 2022 - 04:46 PM (IST)


चम्बा (नीलम): जिला में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं रिकवरी दर भी काफी बेहतर है। हालांकि अब भी नए मामे सामने आ रहे हैं। शनिवार को जिला में 11 लोग स्वस्थ हुए हैं और 5 नए मामले सामने आए हैं। इसमें राख क्षेत्र का 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला, भांदल की 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सेरू क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी, गनेड़ की 37 वर्षीय महिला व चिल्ली की 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

11 मार्च को आर.टी.पी.सी.आर. लैब में 48 सैंपल जांचे गए। इसमें 42 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई है और 4 सैंपल रिजैक्ट हो गए हैं और 2 सैंपलों की रिपेार्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ शनिवार को रैपिड एंटीजन टैसिं्टग किट के माध्यम से 384 सैंपल जांचे। इसमें 381 सैंपल नैगेटिव पाए गए हंै और 3 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।  उधर, सी.एम.ओ. डा. कपिल शर्मा ने बताया कि  शनिवार को जिला में 11 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं और एक किशोरी और 4 महिलाएं कोरोना संक्रमित हुई है। लोग कोविड नियमों का पालन करें।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News