राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मंडी के 5 खिलाड़ियों ने जीते पदक(Video)

Wednesday, Dec 26, 2018 - 04:20 PM (IST)

मंडी(नीरज) : मंडी में योसीगूजू रियो कराटे डू हिमाचल के द्वारा तीसरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न वर्गों में मंडी के 5 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। बताया जा रहा है कि इंडस स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में 4 राज्यों के 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में काता और कुमीते दो प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। जिसमें पंजाब, राज्यस्थान, उत्तराखंड व हिमाचल के खिलाडि़यों ने खूब दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में मंडी के अंकुश, सिमांत, निशांत, सारांश व अक्षय ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि सोनाक्षी, समर्थ, शबनम, अंकित और करूणेश ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही बेस्ट कराटे का अवार्ड अक्षय और सोनाक्षी ने अपने नाम किया।

लड़कियों ने कहा

इस प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ी मलेशिया में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और अपने प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर अतिथि के रूप में पहुंचे मंडी के क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राणा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि कराटे स्वस्थ रहने के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली लड़कियों का मानना है कि आज के समय में आत्मरक्षा के गुर सीखना लड़कियों के लिए आवश्यक हो गया है। आए दिन लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती है लेकिन जब लड़कियां कराटे या मार्शल आर्ट जानती हो तो इसी घटनाओं से बचा जा सकता है और मनचलों को सबक सिखाया जा सकता है।

kirti