कांगड़ा में 2 गुटों के बीच खूनी संघर्ष में 5 लाेग घायल, ग्रामीणाें ने किया NH जाम, 9 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 06:11 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): उपमंडल कांगड़ा के वीरता में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक गुट ने हथियार ही चला दिए, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। हमले में एक गुट के 5 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज से पीजीआई रैफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक वीरता के 2 गुटों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर 2 दिन पूर्व दोनों गुटों ने पुलिस थाना कांगड़ा में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर शुक्रवार सुबह दोनों गुटों के बीच लड़ाई हो गई। इस दौरान एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के लोगों पर दराट से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की गर्दन में दराट का कट लगा है। गर्दन में गंभीर कट होने के चलते उसकी स्थित नाजुक बताई जा रही है।
PunjabKesari, Injured People Image

एसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खत्म किया धरना

वहीं हमले की वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह 3 घंटे तक मटौर-कांगड़ा राजकीय उच्चमार्ग पर धरना देकर चक्का जाम किया। इन लोगों का आरोप था कि पुलिस की समय पर कार्रवाई न होने के कारण यह हमला हुआ है। उनका यह भी कहना था कि आरोपी परिवार गांव में कई लोगों के साथ अक्सर झगड़ा करता है और पुलिस ने आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। चक्का जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा व पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन मौके पर पहुंचे।  एसपी ने लोगों को शांत करवाया और जाम को खुलवाया। उन्होंने पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों को अश्वासन दिया कि जिस भी पुलिस अधिकारी ने शिकायत आने पर कोई कार्रवाई नहीं की होगी उसके खिलाफ  भी सख्त कदम उठाया जाएगा।
PunjabKesari, Strike Image

हमला करने वाले गुट के 9 लोग गिरफ्तार

वहीं ग्रामीणों के आरोप और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने हमला करने वाले गुट के 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। अभी घटनास्थल पर पुलिस जांच कर रही है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी। एसपी का कहना था कि दोनों पक्षों की शिकायत आने पर दोनो पक्षों को थाने में बुलाया गया था।
PunjabKesari, Police Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News