IGMC में फिर आए स्क्रब टाइफस के 5 नए मामले

Saturday, Sep 08, 2018 - 10:20 PM (IST)

शिमला: आई.जी.एम.सी. में स्क्रब टाइफस के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को स्क्रब टाइफस के 5 मामले पॉजीटिव आए हैं। ये मरीज प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए हैं। मरीज जब आई.जी.एम.सी. में आए तो चिकित्सक ने इनके टैस्ट लिए। रिपोर्ट में पता चला कि मरीजों को स्क्रब टाइफस हुआ है। वर्तमान वर्ष में स्क्रब टाइफस से कुल 4 मौतें हुई हैं, जिनमें 2 व्यक्ति और 2 बच्चे शामिल हैं। आई.जी.एम.सी. में 1 हजार लोग स्क्रब टाइफस के टैस्ट करवा चुके हैं जबकि 109 के करीब लोग स्क्रब टाइफस की चपेट में आए हैं। बरसात के दिनों में उगने वाली घास में पाए जाने वाले पीसू से स्क्रब टाइफस अधिक फैलता है।

Vijay