हैरोइन के साथ पकड़े 5 आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे

Friday, Sep 07, 2018 - 09:52 PM (IST)

धर्मशाला: गत दिन कांगड़ा पुलिस की नार्कोटिक्स सैल की टीम द्वारा धर्मशाला के गुरुद्वारा रोड में 29.99 ग्राम हैराइन के साथ पकड़े गए आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उक्त 5 आरोपियों को 11 सितम्बर तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा पुलिस की नार्कोटिक्स सैल की टीम ने धर्मशाला के गुरुद्वारा रोड  पर 29.99 ग्राम हैरोइन व मौके पर 65 हजार रुपए नकद सहित 8 मोबाइल, एक वजन तोलने की मशीन तथा 3 ए.टी.एम. कार्ड के साथ 3 पुरुषों व 2 महिलाओं को हिरासत में लिया था। एस.एच.ओ. धर्मशाला पुलिस थाना सुनील राणा ने बताया कि उक्त 5 आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 11 सितम्बर तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है।

Vijay