ऊना में सलोह के 6 दुकानदारों सहित 49 लोग कोरोना पॉजिटिव

Tuesday, Mar 23, 2021 - 09:55 PM (IST)

ऊना (विशाल): जिला ऊना में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में दिन ब दिन इजाफा होता जा रहा है। मंगलवार को रैपिड एंटीजन टैस्टों में कुल 30 व सोमवार के पैंडिंग आरटी-पीसीआर टैस्ट की रिपोर्ट में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सबके इलाज को लेकर सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। रैपिड एंटीजन टैस्टों में पॉजिटिव आए 30 मरीजों में 6 दुकानदार भी शामिल हैं। सोमवार के पैंडिंग 70 आरटी-पीसीआर टैस्ट की रिपोर्ट में 19 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें गुगलैहड़ से 15 एवं 16-16 वर्षीय 3 किशोरियां व 13, 16, 17 वर्षीय किशोर व 19 वर्षीय युवक, सैंसोवाल से 73 वर्षीय वृद्धा, बाथू से 63 वर्षीय पुरुष, झंबर निवासी 52 वर्षीय पुरुष, अठवां निवासी 14 वर्षीय किशोर व 41 वर्षीय पुरुष, समनोली निवासी 44 वर्षीय पुरुष, पंजावर निवासी 13 वर्षीय बच्चा व पूबोवाल निवासी 68 वर्षीय पुरुष पॉजीटिव पाया गया है।

मंगलवार को हुए रैपिड एंटीजन टैस्ट में कुल 30 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें कोटलाखुर्द से 33 वर्षीय पुरुष, शहर के बैहली मोहल्ला से 23 वर्षीय युवती, हरोली से 50 वर्षीय पुरुष, रायपुर सहोड़ा से 48 वर्षीय महिला, कोटलाकलां से 35 वर्षीय पुरुष व 51 वर्षीय महिला, नीलाघाट ऊना से 56 वर्षीय महिला, होशियारपुर से 67 वर्षीय पुरुष, बलाचौर से 57 वर्षीय पुरुष, सीएचसी संतोषगढ़ से 55 वर्षीय महिला, जलग्रां से 58 वर्षीय महिला व 24 वर्षीय पुरुष, संतोषगढ़ से 33 वर्षीय महिला, सुनेहरा से 53 वर्षीय पुरुष, बनगढ़ से 43 वर्षीय महिला, सलोह से 39, 52, 49, 63 व 65 वर्षीय पुरुष व 43 वर्षीय महिला, हीरां से 42 वर्षीय पुरुष, बाथड़ी से 67 वर्षीय पुरुष, घालूवाल से 15 वर्षीय बच्चा, कुरियाला से 45 वर्षीय पुरुष, अम्ब से 39 वर्षीय पुरुष, गगरेट से 48 वर्षीय पुरुष, लठियाणी से 47 वर्षीय पुरुष, बढ़ेड़ा से 65 वर्षीय पुरुष तथा लोअर बसाल से 78 वर्षीय महिला पॉजीटिव पाई गई है।

Content Writer

Vijay