चैतडू के 10 व्यक्तियों सहित जिला में 49 कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 08:32 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज) : जिला कांगड़ा में सोमवार को चैतडू गांव के 10 लोगों सहित 49 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। प्रशासन ने संक्रमित आए मरीजों को होम आईसोलेशन के साथ ही इंस्टीच्यूशनल आइसोलेशन में रखा गया है। सोमवार को धर्मशाला के चैतडू में कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के कारण ही पाए गए हैं। इनमें 14, 16, 11 व 8 वर्ष का बच्चा, 30 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय युवती, 55 व 35 वर्षीय महिला के अलावा 10 वर्षीय बच्ची शामिल है।  इन्हें इंस्टीच्यूशनल आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया है। वहीं, तियारा के 50 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के 41 वर्षीय व्यक्ति, तंगरोटी के 47 वर्षीय व्यक्ति तथा बीरता के 37 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनको होम आईसोलेशन में रखा गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कांगड़ा की 36 वर्षीय महिला व समीरपुर के 36 वर्षीय व्यक्ति के भी कोरोना संक्रमित आने के बाद उनको होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। इसके अलावा फतेहपुर के पंदोड़ा की 29 व 37 वर्षीय महिला को भी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि फतेहपुर के धमेटा का 23 वर्षीय व रे का 26 वर्षीय युवक कोविड-19 संक्रमित आने के बाद उनको इंस्टीच्यूशनल आइसोलेशन में रखा गया है। फतेहपुर के ही 26, 18, 40, 16 व 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जिन्हें इंस्टीच्यूशन आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया है। सी.एम.ओ. ने बताया कि फतेहपुर के हौरीदेवी का 56 वर्षीय व्यक्ति तथा इंदौरा के चन्नौर का 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित आएं हैं तथा इन्हें भी इंस्टीच्यूशन आइसोलेशन में शिफ्ट किया  है।

इंदौरा के पलाख के 30 व 65 वर्षीय व्यक्ति के कोविड-19 संक्रमित आने के बाद होम आइसोलेशन में रखा है। इसी उपमंडल के चन्नौर का 17 वर्षीय युवक भी संक्रमित आया है जिसे होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही इंदौरा के पलाबेह का 65 वर्षीय व्यक्ति व 33 वर्षीय महिला के कोरोना संक्रमित आने के बाद होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि योल कैंट में 35 व 45 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित आने के बाद इंस्टीच्यूशनल आइसोलेशन तथा कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने संघोल का 37 वर्षीय व्यक्ति भी वायरस की चपेट में आया है। योल के टीका लसेहड़ में 65 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय व्यक्ति व 8 वर्ष का बच्चा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना संक्रमित पाए गए पालमपुर के राजपुर के 77 वर्षीय व्यक्ति, घुग्गर का 39 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा का 33 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखमी के खुंडिया की 30 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद इंस्टीच्यूशनल आइसोलेशन में शिफ्ट किया है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा की 34, 55 व 33 वर्षीय महिला के संक्रमित आने पर उन्हें होम आइसोलेट किया है। जिला के जूसर के 65 वर्षीय, 25 वर्षीय युवक तथा थाना जसूर की 58 वर्षीय महिला के संक्रमित आने पर उन्हें इंस्टीच्यूशनल आइसोलेशन में शिफ्ट किया है। कांगड़ा तहसील के अंतर्गत निचली बंगोली का 63 वर्षीय व्यक्ति जोकि कोरोना संक्रमित आया है तथा प्राइवेट अस्पताल में ट्रीटमेंट ले रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News