इस परीक्षा के 48 विजेता छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

Sunday, Dec 02, 2018 - 12:41 PM (IST)

 

हमीरपुर  : नशे के दुष्प्रभावों एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों पर आधारित कार्यक्रमों को सामाजिक प्रकल्पों से जोड़कर नियमित तौर पर स्कूली बच्चों तथा युवाओं को इस कुरीति से अवगत करवाना चाहिए। यह बात जिलाधीश डा. रिचा वर्मा ने लक्ष्मी मैमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में आयोजित संजीवनी प्रतिभा छात्रवृत्ति आबंटन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपनी सोच को सकारात्मक रखें तथा आत्मविश्वास को बढ़ाएं। संजीवनी परमार्थ न्यास एवं योग साधना केंद्र कक्डिय़ाणा डिडवीं टिक्कर द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा के 48 विजेता छात्रों को डी.सी. ने छात्रवृत्तियां आबंटित कीं। जिसमें वी.पी.एस. जलाड़ी की श्रेया कटोच और एच.ए.पी.एस. हमीरपुर की शिवानी शर्मा को 5,000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

एल.एम.पी. स्कूल भोटी के रोहन कुमार को 3,000 रुपए, जी.एस.एस. गलोड़ की प्रकृति शर्मा को 2,500 रुपए तथा एल.एम.पी. स्कूल के आशीष रांगड़ा को 2,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी गई। इसके अतिरिक्त रोहित विशिष्ट, अक्षय कुमार, अंजलि ठाकुर, कनिका शर्मा, योगिता, आर्यन, रितिक राणा, अंकेश शर्मा, वंशिका ठाकुर, दिव्यांशी, शगुन शर्मा, रश्मि ठाकुर, विपुल गर्ग, वंशिता शर्मा श्रेया, आशुतोष रांगड़ा, शालिनी, रुचि शर्मा, भारती शर्मा, गौरव शर्मा, अक्षम रावत, कनिका ठाकुर अनवी ठाकुर निकिता शर्मा, अभिषेक सिंह नेगी, तनीशा शर्मा, कोमल संगाल, रोहित चौधरी, रिशिता, शैली शर्मा, रोहित शर्मा, नवनीत कुमारी, ईशा ठाकुर, पंकज कुमार, प्रिया शर्मा, निधि शर्मा, अभिषेक कुमार, मिस डेजी., नेहा कुमारी, मोहित डॉड और आर्यन ठाकुर को 1-1 हजार रुपए की छात्रवृत्तियां देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक करतार सिंह चौहान, अनिल ठाकुर, प्रताप सिंह चौहान, आर.एस. गुलेरिया, ओ.पी. शर्मा, सोमनाथ जगोता तथा अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

kirti