बिलासपुर में 1 साल के बच्चे सहित 48 लोग कोरोना संक्रमित

Saturday, Dec 05, 2020 - 08:02 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश/प्रकाश): बिलासपुर जिला में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जिला में कोरोना के 48 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सदर उपमंडल के तहत बिलासपुर शहर के रौड़ा सैक्टर से 45 वर्षीय व्यक्ति, महिला पुलिस थाना में कार्यरत 47 वर्षीय पुलिस कर्मी, राजपुरा गांव से 30 वर्षीय व्यक्ति, खतेर गांव से 39 वर्षीय व्यक्ति, घुमारवीं उपमंडल के तहत बम्म गांव से 54 वर्षीय महिला, अबढानीघाट गांव से 80 वर्षीय वृद्धा, घुमारवीं से 10 वर्ष की बच्ची, बैरी मझवाड़ गांव से 60 वर्षीय वृद्ध, छत्त गांव से 68 वर्षीय वृद्ध, जोल गांव से 1 वर्ष का बच्चा, 27 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय व्यक्ति, कुलारू गांव से 30 वर्षीय व्यक्ति, घलयाणा गांव से 43 वर्षीय व्यक्ति, चकराणा गांव से 72 वर्षीय वृद्ध, 65 वर्षीय वृद्धा, 14 वर्षीय लड़का, पडयालग गांव से 22 वर्षीय युवक, 58 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय युवक, झंडूता उपमंडल के तहत बरड़ गांव से 52 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस थाना तलाई में कार्यरत 37 वर्षीय पुलिस कर्मी, बरसंड गांव से 39 वर्षीय व्यक्ति, 69 वर्षीय वृद्धा, बलछलोग गांव से 12 वर्षीय किशोर, 6 वर्ष का बच्चा, 26 वर्षीय युवक, तलाई से 65 वर्षीय वृद्ध, धरोटी गांव से 56 वर्षीय व्यक्ति, खैरियां भराड़ी गांव से 53 वर्षीय व्यक्ति, 70 वर्षीय वृद्ध, 17 वर्षीय युवक, 13 वर्षीय लड़का, 17 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय युवक, 49 वर्षीय व्यक्ति, 15 वर्षीय युवक, 73 वर्षीय वृद्ध, 41 वर्षीय व्यक्ति, 13 वर्षीय किशोर, श्री नयनादेवी उपमंडल के तहत पलसेड़ गांव से 37 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय व्यक्ति, उत्तपेड़-माकड़ी गांव से 43 वर्षीय महिला व मंडी जिला के सीमावर्ती गांव लुहारड़ा-समैला से 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।

सीएमओ डॉ. प्रकाश दरोच ने 48 नए मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 48 नए मामलों को मिलाकर जिला में कोरोना पॉजिटिव मामलों का आकड़ा 2296 पहुंच गया है। जिनमें से 1847 लोग कोरोना से निजात पा चुके हैं। जबकि 430 लोगों को इलाज चल रहा है। जिला के 29 लोग अभी तक कोरोना के कारण जान गवा चुके हैं। इन मौतों में से 19 मौतें जिला में दर्ज की गई हैं जबकि 10 मौतें आईजीएमसी शिमला व नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दर्ज की गई हैं।

 

Vijay