ऊना में 3 माह व 6 वर्षीय बच्चों सहित 47 लोग कोरोना पॉजिटिव

Friday, Mar 19, 2021 - 09:18 PM (IST)

ऊना (विशाल): जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिन व दिन बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर से यह आंकड़ा बढ़ गया है। शुक्रवार को कुल 47 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। आरटी-पीसीआर टैस्ट में 16 पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि रैपिड एंटीजन टैस्ट में कुल 31 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सबके इलाज को लेकर सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आरटी-पीसीआर टैस्ट में शहर के वार्ड नंबर 4 वार्ड स्थित चंद्रलोक कालोनी निवासी 4 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 47 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय युवती, 16 वर्षीय किशोरी व 3 वर्षीय बच्चा शामिल है। इनके अलावा पॉलीटैक्रीक कालेज अम्बोटा से 19-19 व 17 वर्षीय युवतियां, डाइट सैंटर देहलां से 27 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय युवक, धर्मपुर निवासी 54 वर्षीय पुरुष, टीहरा निवासी 16 वर्षीय किशोरी, 74 वर्षीय वृद्ध व 68 वर्षीय वृद्धा, कैहलवीं निवासी 19 वर्षीय युवक, तनोह निवासी 20 वर्षीय युवक, मैहतपुर बसदेहड़ा से 57 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाए गए हैं।

रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजिटिव पाए गए मरीजों में लोअर कोटलाकलां निवासी 58 वर्षीय पुरुष, चढ़तगढ़ निवासी 46 वर्षीय महिला, जखेड़ा निवासी 40 वर्षीय महिला, हीरां नगर निवासी 19 व 21 वर्षीय युवक, जलग्रां निवासी 63 वर्षीय पुरुष, सलोह निवासी 43 वर्षीय पुरुष, पंडोगा निवासी 60 वर्षीय पुरुष, बदोली निवासी 34 वर्षीय पुरुष, कोटली हमीरपुर निवासी 72 वर्षीय वृद्ध, तरणतारण पंजाब निवासी 32 वर्षीय पुरुष, डंगोह निवासी 46 वर्षीय पुरुष, घनारी निवासी 39 वर्षीय पुरुष, बड़ोह निवासी 72 वर्षीय वृद्धा व 55 वर्षीय महिला, घनारी निवासी 34 वर्षीय महिला व 6 वर्षीय बच्चा, अम्बोटा पॉलीटैक्रीक कालेज से 17 वर्षीय किशोरी, टक्का निवासी 30 वर्षीय पुरुष, बीदड़वाल निवासी 18 वर्षीय युवक, मेहदवाणी पंजाब से 31 वर्षीय पुरुष, बीटन निवासी 61 वर्षीय पुरुष, हरोली निवासी 36 वर्षीय पुरुष, ईसपुर निवासी 34 वर्षीय पुरुष, हरोली निवासी 39 वर्षीय महिला, ललड़ी निवासी 32 व 60 वर्षीय पुरुष सहित 3 माह का बच्चा व गुगलैहड़ निवासी 70 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं।

Content Writer

Vijay