हिमाचल में कोरोना के 3848 नए संक्रमित मरीज, 47 लोगों की मौत

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 10:49 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश में कोरोना से मौतें व संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को 3848 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं जबकि 47 मरीजों की जान गई है। वीरवार को कोरोना से जिन 47 मरीजों की मौत हुई है। उनमें से 17 की मौत कागड़ा जिले में हुई है। इनमें राख का 60 वर्षीय व्यक्ति, मूमता नगरोटा बगवां का 56 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के भातला का 52 वर्षीय व्यक्ति, जंडपुर बैजनाथ का 45 वर्षीय व्यक्ति, भाली का 32 वर्षीय व्यक्ति, भलेटी ज्वालामुखी की 49 वर्षीय महिला, सगूर का 35 वर्षीय व्यक्ति, धनेटी की 40 वर्षीय महिला, कोटलू जयसिंहपुर की 58 वर्षीय महिला, समलोटी नगरोटा बगवां की 76 वर्षीय महिला, पालमपुर के चंदपुर वार्ड-4 की 50 वर्षीय महिला, अघोजर पालमपुर की 72 वर्षीय महिला, गुनेहड़ के 61 वर्षीय व्यक्ति व गदरोली फतेहपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति, डारगिया सकड़ी का 36 वर्षीय व्यक्ति व मैटी घरोह का 84 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

शिमला में कुपवी के 31 वर्षीय व्यक्ति, मुंडाघाट शिमला की 40 वर्षीय महिला, कुफ्टाधार शिमला के 57 वर्षीय व्यक्ति, पटयोग शिमला की 65 वर्षीय महिला, बिलासपुर की 80 वर्षीय महिला, सोलन के 84 वर्षीय व्यक्ति, सपरून सोलन के 52 वर्षीय व्यक्ति व पच्छाद सिरमौर के 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सिरमौर के बनाह की सैर के 36 वर्षीय व्यक्ति, सूर्या कालोनी पांवटा साहिब से 37 वर्षीय व्यक्ति व रेणुका जी के 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। चम्बा में तेलका की 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

मंडी में डोढवां के 38 वर्षीय व्यक्ति, धर्मपुर उपमंडल के संधोल की 40 वर्षीय महिला, बल्ह के मंदर टांडा की 68 साल की महिला, नाचन के चैलचौक क्षेत्र के 80 व सदर उपमंडल के कोटली के 31 वर्षीय युवक, हमीरपुर जिला के पट्टा गांव की 70 वर्षीय महिला, शिमला के रामपुर की 52 वर्षीय महिला, जोगिंद्रनगर के चलारग के 52 वर्षीय व बिलासपुर की घुमारवीं की 39 वर्षीय महिला की मौत हुई है।
सोलन में वार्ड नंबर-7 की 68 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-6 की 54 वर्षीय महिला, कंडाघाट के 70 वर्षीय व्यक्ति, चम्बाघाट के 52 वर्षीय व्यक्ति, गुल्लरवाल बद्दी से 40 वर्षीय व्यक्ति व थारी सोलन से 61 वर्षीय महिला की मौत हुई है। कुल्लू में भुंतर से 61 वर्षीय महिला व चौकी बंजार से 52 वर्षीय महिला की मौत हुई है। ऊना में अरनियाला के 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

प्रदेश में वीरवार को 3848 पॉजिटिव मामलों में बिलासपुर के 316, चम्बा के 206, हमीरपुर के 300, कांगड़ा के 1032, किन्नौर के 14, कुल्लू के 128, लाहौल-स्पीति 20, मंडी के 496, शिमला के 400, सिरमौर के 232, सोलन के 498 और ऊना के 206 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में एक दिन के अंदर 2045 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 27,756 पहुंच गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News